जिला वासियों को घबराने की जरुरत नहीं, बल्कि कर्फ्यू का पालन जरुरी: डिप्टी कमिश्नर
होशियारपुर/चंडीगढ़। जिले का एक और व्यक्ति कोरोना के खिलाप जंग जीत चुका है, जिसको पूरी तरह ठीक होने पर गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर से छुट्टी मिल चुकी है। ठीक हुए इस मरीज सहित कोरोना पर जीत पाने वाले जिले के 4 व्यक्ति हो गए हैं।
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि आज पैंसरा गांव का निवासी श्री हरजिंदर सिंह(65) कोरोना पर जीत प्राप्त कर चुका है व गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर से इस व्यक्ति को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोरोना के कारण जान गंवाने वाले श्री हरभजन सिंह की पत्नी श्रीमती परमजीत कौर व बेटा श्री गुरप्रीत सिंह ठीक होकर घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इटली से आया गांव खनूर का निवासी श्री गुरदीप सिंह, जो अमृतसर में ही पाजीटिव आया था व अमृतसर में ही दाखिल है, भी उक्त से पहले ठीक होकर अपने घर जा चुका है।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिला वासियों को घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि पिछले करीब 16 दिनों से कोई कोरोना पाजीटिव मरीज सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए जिस तरह पहले कर्फ्यू का पालन किया गया है, इसी तरह अब पालन करते हुए घरों से बाहर न निकला जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जिला वासियों को घरों में ही सुविधाओं के पक्ष से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि अब तक संदिज्ध मरीजों के कुल 315 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 295 नैगेटिव व 14 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 6 पाजीटिव केस ही सामने आए हैं, जिनमें से 3 मरीज ठीक हो चुके हैं व एक मरीज श्री हरभजन सिंह की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दो पाजीटिव मरीज आईसोलेशन वार्ड, सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल हैं, जो ठीक होने पर जल्द ही घर भेज दिए जाएंगे।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
