नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने शनिवार को त्रिलोकपुर क्षेत्र के टोका साहिब, जोहड़ों, खैरी आदि ग्रामीण स्थलों में सेनिटाईजेशन कार्य में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्वच्छता कार्य की निगरानी की, सेनेटाईजेशन पम्प से स्वयं छिड़काव कर सेनेटाईजशन कर्मियों का हौंसला भी बढ़ाए। डॉ राजीव बिंदल ने कोरोना वायरस के चलते इस संकट की घड़ी में स्वयं कार्य कर सभी के लिए एक उदाहरण खड़ा किया अगर भारतवर्ष को इस वैश्विक महामारी को पराजित करना है तो सब को एकजुट होकर लड़ना होगा।
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना वायरस के दृष्टिगत सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए अधिकारियों को आदेश दिए कि प्रदेश में अनुमति के साथ आने वाले सभी लोगों की जांच सीमा के प्रवेश द्वारों पर रेपिड डायग्नाॅस्टिक किट से की जाए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजिटिव आए, उसे क्वारन्टीन सेंटर भेजा जाए और प्रदेश के भीतर न आने दिया जाए और कोरोना वायरस के आरटी-पीसीआर परीक्षण के लिए भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड से पुलिस विभाग के कर्मचारियों की रिफ्रेशमेंट के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं जो कफ्र्यू के दौरान अस्पतालों और अन्य स्थानों पर ड्यूटी दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने पीपीई किट, मास्क और सेनेटाइजर खरीदने के लिए 20 लाख रुपये और गृह रक्षा विभाग के कर्मचारियों की रिफ्रेशमेंट के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है जो ड्यूटी पर तैनात हैं…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पीटीए, पैट और पैरा अध्यापकों के मामले में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने इन अध्यापकों का हमेशा से ध्यान रखा है और पिछले वर्ष से उन्हें नियमित अध्यापकों की तर्ज पर वेतनमान दिया गया, लेकिन इनका मामला सर्वोच्च न्यायालय के पास लंबित होने के कारण इन्हें नियमित नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब इस निर्णय के आने के बाद इन अध्यापकों के मामले पर आगामी कार्यवाही करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय से…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नये दाखिले के लिए अप्रैल, मई और जून, 2020 के महीनों की फीस माफ करने के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद के प्रबंधन को धन्यवाद दिया और उन्होंने इस नेक उदाहरण के तहत राज्य के अन्य निजी स्कूलों से भी इसका अनुसरण करने का आग्रह किया। स्कूल के प्रिंसिपल, श्री विकास गुसाईं ने बताया कि राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में अभिभावकों को राहत देने के लिए नये दाखिले के लिए तीन महीने की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया है। श्री मनोहर लाल ने, श्री एम.एस.…
जल्द पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसीपलों और ब्लॉक स्तर के अफसरों के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए की जाएंगी मीटिंगें-विजय इंदर सिंगला पटियाला/चंडीगढ़। शिक्षा मंत्री पंजाब श्री विजय इंदर सिंगला ने आज स्थानीय मल्टीपर्पज़ स्कूल से सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुमार के साथ डी.पी.आईज़, सभी जिलों के जि़ला शिक्षा अफसरों, डिप्टी डी.ई.ओज़ और शिक्षा विभाग के अन्य उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए मीटिंग की। श्री सिंगला ने कहा कि जल्द ही पंजाब में मौजूद सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसीपलों और ब्लॉकों में तैनात विभाग के अधिकारियों के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए मीटिंग…
डिप्टी कमिश्नर ने उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं होशियारपुर/चंडीगढ़। कोरोना वायरस से पीडि़त जान गंवाने वाले गांव मोरांवाली के हरभजन सिंह की धर्मपत्नी परमजीत कौर ने भी कोरोना पर जीत हासिल कर ली है व आज सिविल अस्पताल होशियारपुर से स्वास्थ्य विभाग ने उसको फूल भेंट कर रवाना किया। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन परिवार के साथ हर समय खड़ा है व परिवार को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह का पुत्र गुरप्रीत सिंह भी ठीक हो चुका है, जिसको…
होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला मंडी अधिकारी श्री तेजिंदर सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सामाजिक दूरी बरकरार रखने के लिए घरों में सब्जियां व फल बचेने वाली रेहडिय़ों व टैंपों आदि के और कफ्र्यू पास नहीं बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी होशियारपुर में गेहूं की खरीद भी शुरु हो रही है व उक्त रेहडिय़ां आदि के पहले ही जरुरत मुताबिक पास बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बहुत जरुरी है व यह सामाजिक दूरी बरकरार रखने के लिए और पास नहीं बनाए जाएंगे।