Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»राहत- जिले के एक और मरीज ने कोरोना पर पाई फतेह, घर के लिए किया रवाना
    चण्डीगढ़

    राहत- जिले के एक और मरीज ने कोरोना पर पाई फतेह, घर के लिए किया रवाना

    By Himachal VartaApril 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    डिप्टी कमिश्नर ने उज्जवल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
    होशियारपुर/चंडीगढ़। कोरोना वायरस से पीडि़त जान गंवाने वाले गांव मोरांवाली के हरभजन सिंह की धर्मपत्नी परमजीत कौर ने भी कोरोना पर जीत हासिल कर ली है व आज सिविल अस्पताल होशियारपुर से स्वास्थ्य विभाग ने उसको फूल भेंट कर रवाना किया। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन परिवार के साथ हर समय खड़ा है व परिवार को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह का पुत्र गुरप्रीत सिंह भी ठीक हो चुका है, जिसको बीते दिन घर भेज दिया गया है।
    श्रीमती परमजीत कौर को जहां बीमारी से मुक्त होने की खुशी थी, वहीं पति को गंवाने पर आखिरी पलों में दर्शन न कर पाने का दुख इस कदर हावी हो गया कि वे अपनी आंखों से आंसू न रोक सकी। परमजीत कौर ने अपने जीवन साथी के आखिरी पलों में साथ न देने का दुख जाहिर किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद भी किया कि अच्छी देखभाल व इलाज से वह ठीक हो चुकी है व उसके बेेटे गुरप्रीत सिंह को कोविड-19 का नामुराद बीमारी से भी छुटकारा मिल चुका है।
    परमजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसको अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई गई है। उन्होंने बताया कि हमारे सैंपल 24 मार्च को लिए गए थे व 26 को पाजीटिव रिपोर्ट आई थी। अब तीन बार नैगेटिव रिपोर्ट आने पर छुट्टी मिल गई है। मुझे खुशी भी है कि मैं ठीक होकर अपने घर जा रही हूं, पर वहीं इस बात का गम भी है कि मैं अपने पति के साथ आखिरी पलों के दौरान उनके साथ नहीं थी।
    सीनियर मैडिकल अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि परमजीत कौर को आज छुट्टी दे दी गई है। इनके परिवार के हमारे पास और सदस्य भी है। एक इनकी बहू व दूसरी इनकी भाभी है और उनके टैस्ट लैब को भेजे हुए हैं व नेगेटिव आने पर जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। इस मौके पर सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. नमिता घई, नोडल अधिकारी सैलेश कुमार भी उपस्थित थे।
    उधर सिविल सर्जन डा. जसबीर सिंह ने बताया कि दो मरीज पाजिटीव अब होशियारपुर सिविल अस्पताल से ठीक हो चुके हैं, जिस कारण अमृतसर से ठीक होने वाले मरीज गुरदीप सिंह खनूर सहित अब तक 3 मरीज कोरोना वायरस मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने ताजा रिपोर्ट के बारे में बताया कि अब तक कुल 315 सैंपल लिए थे, जिनमें से 295 नैगेटिव आ चुके हैं व 14 की रिपोर्ट आने बाकी है। उन्होंन कहा कि पाजीटिव आए 6 मरीजों में से एक की मौत हो चुकी है, दो ठीक हो चुके हैं व दो आईसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं व एक मरीज अमृतसर रैफर है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.