चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब राज्य सलाहकार कौंसिल (पी.एस.ए.सी.) को कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए कहा है ताकि कृषि आधारित आर्थिकता को और प्रफुल्लित किया जा सके। पी.एस.ए.सी. की दूसरी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अच्छी कार्य मुखी नीति तैयार करने की ज़रूरत की वकालत की जिससे फार्मा, आईटी, ऑटो क्षेत्रों में बड़े निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। राज्य में औद्योगिक विकास और परंपरागत कृषि के कारण कृषि क्षेत्र में आई रोजगार की रुकावट के मद्देनजऱ नौजवानों के लिए अन्य क्षेत्रों में रोजगार के मौके तलाशने पर ज़ोर देते…
Author: Himachal Varta
नाहन। शिक्षा, कानून और संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज 23 फरवरी, 2020 को प्रातः 11 बजे नगर परिषद हॉल में परशुराम ब्राहा्रण विकास संघ सिरमौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअथिति शिरकत करेगें । यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने दी।
हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नाहन के चंबा ग्राउंड में लिया भोले की धाम का आनंद नाहन। शिवरात्रि के महापर्व के बाद आज शनिवार को जिला सिरमौर के कई मंदिरों में भोले की धाम का आयोजन हुआ। जिसमें हर वर्ष पथ परिवहन निगम नाहन के द्वारा लगाई गई शिवधाम इस बार कुछ खास रही। नाहन के चंबा ग्राउंड के समीप एचआरटीसी की कार्यशाला में शिवरात्रि के शिव भंडारा (शिव धाम) का विशाल आयोजन हुआ। शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे आयोजित किये गए, हवन में क्षेत्रीय प्रबंधक राशिद शेख, कार्य प्रबंधक रामदयाल, फोरमैन मनीष शर्मा, श्याम कुमार, हरदेव, ज्वाला…
काला अंब। गत दिवस पुलिस थाना काला आम्ब की पुलिस टीम ने यातायात चैकिंग/ नाकाबंदी के दौरान एक कार न० यूके 7 डीसी 6005 में से अवैध अँग्रेजी शराब की 11 बोतलें बरामद करने में सफलता हासिल की है । जिस पर उपरोक्त कार चालक कलपेश्वर शाह, निवासी गाँव नगर रासु, पीओ घोलतीर, जिला रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड के विरुद्ध पुलिस थाना काला आम्ब में मुकदमा दर्ज करके मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
नाहन। गत दिवस पुलिस चौकी यशवंतनगर की पुलिस टीम ने गश्त/वाहनों की चैकिंग के दौरान एक गाड़ी नं. पीबी 10 डीई 1872 में से अवैध देसी शराब की 36 बोतलें बरामद करने में सफलता हासिल की। जिस पर उपरोक्त गाड़ी के चालक सुरेन्द्र कुमार, निवासी गाँव पलाशला पीओ करगाणु सनौरा तहसील राजगढ़ के विरुद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में मुकदमा दर्ज करके मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए आज वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में ‘वर्चुअल क्लास रूम’ सुविधा का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल क्लास रूम के माध्यम से कोटली, धर्मपुर, लंबाथाच, थाची, निहरी और डैहर महाविद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों के साथ संबाद किया। उन्होंने श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत मेधावी छात्रों को लैपटाॅप भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बीस छात्रों को लैपटाॅप प्रदान किए गए। निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का इस स्वागत किया। उन्होंने कहा कि…
शिमला। वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने के लिए वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक नवीन और महत्वाकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हैं और इस लक्ष्य को हासिल करने में दुधारू पशुओं का पालन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के चक्कर में 16.31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिल्कफेड के 50,000 लीटर क्षमता के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला रखने के बाद कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मिल्कफेड के पास…
‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ का आयोजन 22 फरवरी से लेकर 1 मार्च, 2020 तक भुवनेश्वर में होगा देश भर के 150 से भी अधिक विश्वविद्यालयों के लगभग 3500 एथलीट आयोजन में भाग लेंगे नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 22 फरवरी, 2020 को देश में पहली बार आयोजित हो रहे ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे। यह आयोजन भुवनेश्वर में होगा। श्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ का शुभारंभ करेंगे। ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स’ का आयोजन ओडिशा की सरकार के सहयोग से भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम…