नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने जिला में सभी उचित मूल्य की दुकानों को रोज सुबह 10-30 से दोपहर 3-30 तक खोलने की अनुमति प्रदान की है ताकि कोरोना महामारी के इस दौर में सभी राशन कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध हो सके।
इस सम्बन्ध में जारी आदेशों अनुसार रोज सुबह 10-30 से दोपहर 3-30 बजे तक उचित मूल्य की दुकानें राशन वितरण के लिए खुली रहेंगी और इस अवधि के दौरान राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए उचित मूल्य की दुकान तक जाने की अनुमति होगी।
जिला दण्डाधिकारी ने राशन कार्ड धारकों को बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने और राशन लेते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना आवश्यक रूप से करने के लिए कहा है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29