Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस की जांच के सेंपल की जांच को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि तब्लीगी जमात से जुड़े और उनके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच जल्दी पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही रेपिड टेस्ट किट्स उपलब्ध करवाई जाएंगी टेस्ट की गति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं पर जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे और रेपिड नैदानिक किट्स के माध्यम से परमिट…

Read More

शिमला। महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक कृतिका कुलेहरी ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर लाॅकडाउन के दौरान विभाग द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कोविड-19 की स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर में बने मास्क तैयार करने के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए और लोगों के आवागमन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में बागवानी विभाग, एचपीएमसी और एपीएमसी के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों को व्यापक प्रबन्ध करने की आवश्यकता है, ताकि लाॅकडाउन के दौरान कृषि संबंधी गतिविधियां प्रभावित न हों। उन्होंने कहा कि सेब की फसल प्रदेश की आर्थिकी में अहम भूमिका निभाती है और ऐसी स्थिति में बागवानों को मजदूरों, पेटियों और अन्य आवश्यक सामान की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि खरीद मंडियों का विकेन्द्रीयकरण किया जाना चाहिए, जिससे बागवानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लाभ के…

Read More

चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के आढ़तियों से आग्रह किया कि वे आगे आएं और किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने के राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करें। मुख्यमंत्री आज यहां ‘हरियाणा आज’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन अवधि के दौरान किसानों की सुविधा के लिए सरसों की खरीद के लिए पिछले साल की तुलना में इस बार मंडियों की संख्या 66 से बढ़ाकर 143 की गई है। उन्होंने कहा कि खरीद के पहले दिन आज मंडियों में अपनी फसलों को बेचने के…

Read More

नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना काला अंब की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान समय करीब 8.10 बजे सुबह खैरी – जोहड़ो के पास थी तो काला अंब की तरफ से एक गाड़ी No HP18B- 6541 आई जिसे रोकने पर चालक ने अपना नाम रजेंदर सिंह निवासी नारायणगढ़ बतलाया जिसके साथ गाड़ी मे सात अन्य लोग भी शामिल थे। जो सभी रुचिरा पेपर मील में काम करते है चालक रजेंदर सिंह सवारियों को परिवहन करने बारे कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया जो की लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस…

Read More

रेणुकाजी। बीते गत दिवस पुलिस थाना श्री रेणुका जी की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कोटिधीमान रोड पर पहुंची तो खराड में एक व्यक्ति ने अपनी मिष्ठान की दुकान खोल रखी थी पूछने पर उसने अपना नाम राजू निवासी टिक्करी बतलाया तथा दो अन्य व्यक्ति भी दुकान के अन्दर बैठे थे जब दुकानदार राजू से दुकान खोलने बारे पूछा गया तो वह कोई संतोष जनक जबाब नहीं दे पाया जो की लॉकडाउन/ व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोक्त राजू के विरुद्ध पर पुलिस थाना श्री रेणुका जी मे मामला…

Read More

शिमला। पशुपालन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि चंबा जिला में भेड़ प्रजनकों का मौसमी प्रवास सुचारू रूप से चल रहा है और विभाग ने पशु चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए थुलेल, खरगट, लाहरू, बेरांगल और कोटी में पांच ट्रांजिट शिविर स्थापित किए हैं और अब तक चंबा जिले में प्रवेश करने वाले 280 भेड़ समूहों को कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि चंबा में पशुधन के साथ गुज्जर समुदाय का प्रवास अभी शुरू नहीं हुआ है। वर्तमान लाॅकडाउन की स्थिति में पशु चिकित्सा संस्थान नियमित पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और पशु…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आर्थिक योगदान के लिए स्थापित हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड का नाम बदलकर हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड कर दिया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत स्थापित राज्य कार्यकारिणी समिति और राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने एक बैठक में निर्णय लिया कि आपदा प्रतिक्रिया और आपदा की चेतावनी की जिम्मेदारी इन प्राधिकरणों के दायरे में है, इसलिए इस फंड का नाम हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड के लिए खोले गए एचडीएफसी बैंक छोटा शिमला खाता संख्या 50100340267282 (आईएफएससी…

Read More