Author: Himachal Varta

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिमाचल दिवस के समारोह पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राजभवन में तिरंगा फहराया। इस मौके पर राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों के सुखद और सफल भविष्य तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने आशा जताई कि राज्य हमेशा विकास और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

Read More

काला अम्ब। आज पुलिस थाना काला अंब की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान समय करीब 11.45 बजे रात को सैनवाला के पास पहुंची तो कंडेईवाला कि तरफ से एक मोटर साईकल No HP18- 9186 आया जिसे रोकने पर व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद तालिम निवासी नाहन बतलाया तथा घूमने का कोई संतोष जनक जबाब नहीं दे पाया जो की लॉक डाउन/ व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोक्त मोहम्मद तालिम के विरुद्ध पर पुलिस थाना काला अंब मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज वीडियो कान्फ्रैंसिंग के माध्यम से राज्य की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से बात की और कोरोना वायरस की महामारी की रोकथाम करने में इन संस्थाओं द्वारा किए जा रहे योगदान के लिए उनकी पीठ थपथपाई। इन संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनहित में उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उनके द्वारा राज्य सरकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने सभी संस्थाओं से ‘मुख्यमंत्री कोरोना रिलीफ फंड’ में यथा-क्षमता योगदान करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने समाजसेवी…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने डॉ. अम्बेडकर को एक महान क्रांतिकारी, विधि विशेषज्ञ एवं समाज सुधारक बताते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने देश को एक सूत्र में पिरोये रखने के लिए हमें एक ऐसा संविधान दिया है जिसमें समाज के सभी वर्गों विशेषकर वर्गों, विशेषकर अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्गों को विकास के समान अवसर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार डा. भीमराव अम्बेडकर…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ आज यहां राजभवन में आयोजित बैठक में कहा कि मौजूदा लाॅकडाऊन की स्थिति में राज्य में गैर-पंजीकृत श्रमिकों को भी प्रतिमाह वित्तीय सहायता और एक माह का राशन दिए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि उन्हें इस स्थिति में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। राज्यपाल ने कहा कि गैर-पंजीकृत श्रमिकों और गैर पंजीकृत ठेकेदारों की संख्या का आंकड़ा रखा जाना चाहिए और कोशिश की जा सकती है कि इस स्थिति में गैर-पंजीकृत श्रमिकों के लिए छोटे स्तर पर शिविर लगाए जा…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इन्दिरा गांधी मेडिकल काॅलेज शिमला, डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल काॅलेज टांडा, कांगड़ा और श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल काॅलेज नेरचैक के चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए प्रदेश में कोरोना वायरस से जूझ रहे मरीजों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इन तीनों चिकित्सा संस्थानों ने कोविड-19 के प्रारम्भिक मामलों का उपचार किया था। इन चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारियों को अब क्वारंटीन में रखा गया है। मुख्यमत्रीं ने कहा कि इन चिकित्सकों, पैरा…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां चैड़ा मैदान स्थित अम्बेडकर चैक पर भारतीय संविधान के निर्माता डाॅ. भीम राव अम्बेडकर को उनकी 129वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, आयुक्त पंकज राॅय ने भी डाॅ. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां चैड़ा मैदान स्थित अम्बेडकर चैक पर भारतीय संविधान के निर्माता डाॅ. भीम राव अम्बेडकर को उनकी 129वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने अपने सन्देश में कहा कि संविधान निर्माता होने के साथ-साथ डाॅ. अम्बेडकर ने लोगों को सामाजिक न्याय, गरीबों, समाज के कमजोर और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन अर्पित किया। उन्होंने भाई-चारे के सन्देश पर बल दिया और उनके सिद्धांत महिलाआंे से भेदभाव के खिलाफ और मजदूरों के अधिकारों पर आधारित थे। इसके उपरान्त, राज्यपाल ने लाॅकडाउन के कारण राजभवन के समीप अस्थाई शिविर में…

Read More