सिरमौर। आज श्री अजय कृष्ण शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर द्वारा पुलिस लाईन नाहन में HDFC Bank के ATM का शुभारंभ किया गया। पुलिस कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अजय कृष्ण शर्मा द्वारा जिला पुलिस मुख्यालय में ATM बनाने का निर्णय लिया गया था । इस अवसर पर डॉ० आर० के० परुथी, उपायुक्त जिला सिरमौर विशेष रूप से उपस्थित थे । इसके अतिरिक्त HDFC बैंक के शाखा प्रभारी श्री संजय भारद्वाज, श्री वीरेन्द्र ठाकुर Addl. SP नाहन, श्री परम देव Dy. SP (Hq.) तथा Insp. मानवेन्द्र ठाकुर आदि भी उपस्थित थे । गौरतलब है…
Author: Himachal Varta
20 फरवरी के लिए येलो अलर्ट किया जारी नाहन। मौसम विभाग केन्द्र शिमला ने आगामी 19 से 22 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के ऊचाई व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है जिसके चलते जिला सिरमौर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के मध्यनजर सभी नगरिको व पर्यटको से नदी नालो के किनारे न जाने व भूस्खलन सभावित क्षेत्रो तथा अधिक ऊचाई वाले इलाको में जाने से बचने का आग्रह किया गया है। इस अलर्ट के चलते उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 पारूथी ने सभी विभागो से सावधानी बरतने व किसी भी…
जनमंच समापन उपरांत आई 47 शिकायतों को ऑनलाइन किया गया है दर्ज नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने अम्बोया के टिम्बी में 12 फरवरी को आयोजित हुए जनमंच में सभी शिकायतें न सुने जाने तथा खराब खाना परोसे जाने की आई खबर का खण्डन करते हुए बताया कि दोनो विषय की गहनता से जांच उपरान्त यह सामने आया है कि उस दिन जनमंच में सभी प्राप्त शिकायतें सुनी गई थी तथा परोसे गए खाने की लैबोरेट्री जांच उपरान्त यह पाया गया कि खाना किसी भी प्रकार से खराब नही था। उन्होंने बताया कि जनमंच से पूर्व आयोजित गतिविधियों के दौरान 17…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के आधिकारिक कैलेंडर को जारी किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक नवीन शर्मा, महाप्रबन्धक सन्नी शर्मा व प्रशिक्षण विशेषज्ञ कपिल भारद्वाज इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए खुंडियां में एक नया शिक्षा खण्ड को खोला जाएगा। कांगड़ा जिले के अपने दूसरे चरण के शीलकालीन प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री ने 10.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय खुंडियां का नया भवन जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों के दौरान विकास की गति को तेज किया है ताकि हिमाचल प्रदेश को देश के सबसे विकसित…
शिमला। शिमला नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की और उन्हें शिमला स्मार्ट सिटी परियोजनओं तथा निगम की अन्य गतिविधियों के बारे जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण और केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के तुरन्त बाद ही टूटीकंडी रज्जू मार्ग निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। इससे टूटीकंडी से जाखू को रज्जू मार्ग से जोड़ा जा सकेगा, जिससे शहर में वाहनों की आवाजाही कम होगी। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा शहर में 11 ई-शौचालयों का निर्माण किया गया है तथा…
शिमला। राज्य योजना बोर्ड ने वर्ष 2020-21 के लिए 7900 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को स्वीकृति प्रदान की है। यह वर्ष 2019-20 के योजना आकार से 800 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें 11 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य योजना बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए 3487.24 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जोकि पूरी वार्षिक योजना का 44.14 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि परिवहन और संचार क्षेत्र के लिए 1393.89 करोड़ रुपये और कृषि तथा संबद्ध…
हिमाचल मंत्रिमण्डल के निर्णय शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में वर्ष 2020-21 के लिए आबकारी नीति को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें वर्ष 2020-21 के दौरान 1840 करोड़ रुपये के राजस्व एकत्रीकरण की परिकल्पना की गई है। यह वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले 13 प्रतिशत वृद्धि के साथ 215 करोड़ रुपये अधिक है। मंत्रिमण्डल ने वर्ष 2020-21 के लिए खुदरा आबकारी ठेके (रिटेल एक्साईज वैंडस) के नवीकरण को भी स्वीकृति प्रदान की। इससे सरकार के राजस्व में पर्याप्त मात्रा में बढ़ौतरी होगी, शराब की कीमतों में कमी आएगी तथा पड़ोसी…