सोलन। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला में कण्डाघाट के नजदीक चायल रोड़ पर बने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समझौता ज्ञापन हत्ताक्षरित करने के एक वर्ष के भीतर ही 250 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, कण्डाघाट अस्तित्व में आ जाना प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे दृढ़ प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एक वर्ष पहले स्कूल प्रबन्धन के साथ इस शिक्षण संस्थान को खोलने के लिए…
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां माउंटेन गोट के 8वें शीतकालीन अभियान स्पीति-2020 को हरी झण्डी दिखाई। यह अभियान राज्य में ग्रामीण व शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक व ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसी गतिविधियां राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ‘होम स्टे’ के माध्यम से पर्यटकों को प्रदेश के आंतरिक क्षेत्रों के लोगों की संस्कृति व परम्पराओं को जानने का अवसर प्राप्त होगा। यह अभियान 22 फरवरी को संपन्न होगा।…
शिमला। जनगणना निदेशक ऑपरेशन एवं सिटिजन, हिमाचल प्रदेश डाॅ. सुशील काप्टा ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2021 के लिए की जा रही तैयारियाें के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। उन्होंने राज्यपाल को जनगणना कार्य पूरा करने के लिए विभाग द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से उठाए जा रहे पग के बारे में भी अवगत करवाया। राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों का आह्वान किया है कि जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों को सहयोग दें और वांछित सूचना प्रदान करें,…
नाहन। गत दिवस को एसआईयू नाहन की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर एक व्यक्ति महेंदर, पुत्र राम स्वरूप, निवासी गाँव पिपलवाला, डाकघर विक्रमबाग, तहसील नाहन जिला सिरमौर के कब्जे 48 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिस पर महेंदर उपरोक्त के विरूद्ध धारा 20-61-85 एनडी एंड एएमपी/पीएस अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना कालाआम्ब में मामला पंजीकृत्त किया गया है तथा मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आगामी अन्वेषण जारी है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश सिलाई अध्यापिका संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां ओक ओवर में भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन जिला मंडी के महासचिव वीर सिंह भारद्वाज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
शिमला/चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पंजाब की सहकारी मिलों में तैयार होने वाली चीनी हिमाचल प्रदेश को आपूर्ति करने की पेशकश की है। आज हिमाचल भवन, चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ एक बैठक के दौरान पंजाब के सहकारिता मंत्री सरदार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यह प्रस्ताव रखा। जय राम ठाकुर ने प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव को इस प्रस्ताव पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंजाब के सहकारिता मंत्री को सुझाव दिया कि इस संदर्भ में एक विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करें, जिसमें वित्तीय पहलु का ब्योरा भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल…
नयी दिल्ली। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम पर बिम्सटेक सम्मेलन कल नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इसने दो दिनों के व्यापक विचार-विमर्श के बाद भागीदार राष्ट्रों को अपने विचार साझा करने और इस क्षेत्र में मादक पदार्थों के खतरे से निपटने के लिए आवश्यक सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। विश्व के दो प्रमुख अफीम उत्पादक क्षेत्र- गोल्डन क्रीसेंट और गोल्डन ट्राइंगल- की भौगोलिक निकटता के कारण बिम्सटेक के सभी भागीदार देशों के लिए स्थिति काफी जोखिमपूर्ण रहती है। भारत की स्थिति कहीं अधिक चिंताजनक है क्योंकि हम गोल्डन क्रीसेंट और गोल्डन ट्राइंगल…
माओवादी हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं, विकास के लिए शांति आवश्यक शर्त नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति ने सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को चेक और कुंजियां आबंटित की तथा जनजातीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य को देखा नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने आज रामनगर में आयोजित वार्षिक आदिवासी महोत्सव के अवसर पर कहा कि ‘ प्राकृतिक आपदाओं, प्रदूषित पर्यावरण से त्रस्त विश्व, जब प्रकृति सम्मत स्थाई विकास के रास्ते खोज रहा है, हमारे जनजातीय समुदायों के पास, पीढ़ियों के अनुभव से प्राप्त वह ज्ञान और विद्या है जो भविष्य के लिए स्थाई, समावेशी और प्रकृति सम्मत विकास सुनिश्चित…