डॉ. बिंदल ने ग्राम पंचायत सुरला में किए सडको व स्कूल स्टेडियम के उद्घाटन व शिलान्यास नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश की अग्रणी विधानसभाओं में शामिल करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। यह विचार नाहन विधानसभा के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज ग्राम पंचायत सुरला में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 16 किलोमीटर लम्बी नाहन-सुरला सड़क के नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से उपरला सुरला कटाना-चौरियों सडक के…
Author: Himachal Varta
नाहन। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से प्रदेश में 7वीं आर्थिक गणना की जा रही है जिसकी अवधि अब 31 दिसम्बर, 2019 से बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 तक कर दी गई है। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दी। उन्हाेंने बताया कि आर्थिक गणना से एकत्रित जानकारी द्वारा राज्य में उद्यमों की वास्तविक आर्थिक स्थिति जानने और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में आवश्यक नीतियां बनाने में सहायता मिलेगी तथा आर्थिक गणना के आधार पर अधिक रोजगार व विकासात्मक कार्यक्रम के सृजन में भी सहायता मिलेगी। उन्हाेंने बताया कि आर्थिक…
नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा के सुरला क्षेत्र में दो सड़क कार्यों एवं एक स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लिया और कई सड़कों का निरीक्षण भी किया । डॉ बिंदल ने बताया कि सुरला सड़क की अपग्रेडेशन के लिए कार्य शुरू हो गया है , यह कार्य 15 करोड़ की स्वीकृति और लगभग 12 करोड़ का टेंडर करके इस सड़क को बेहतरीन करने का स्वर्णिम प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री…
नाहन। चूड़ेश्वर लोक नृत्य सांस्कृतिक मण्डल, जालग, राजगढ़ द्वारा आज विकास खण्ड पांवटा के ग्राम पंचायत परदुनी, ग्राम पंचायत कुंडियों में वर्तमान सरकार की दो वर्ष की नीतियों, उपलब्धियों तथा नशा-निवारण पर आधारित फोक मिडिया कार्यक्रम आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया। फोक मीडिया दल के कलाकारों ने समुह गीत ‘सबका साथ सबका विकास है मूल मंत्र हमारा, जाग उठा है अब हिमाचल सारा’ में समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बंटन ऐप, गुडिया हेल्प लाईन-1515, होशियार सिंह हेल्पलाईन-1090, आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली-112, कल्याणकारी योजनाओं तथा रोजगार सृजन की निगरानी के लिए हिम प्रगति पोर्टल, मुख्यमंत्री सेवा…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्य में शिक्षा, कौशल, तकनीकी शिक्षा और नवाचार के लिए ‘एक छत्र संस्था’ बनाए जाने पर बल दिया, ताकि बेहतर परिणामाें के लिए सभी संबंधित विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। राजभवन में शिक्षा और कौशल विकास की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कौशल विकास के क्षेत्र में बहुत कार्य किया जा रहा है, लेकिन इन विभागों में आपसी समन्वय की कमी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की दूसरे राज्यों में बहुत मांग है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक…
पालमपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर और ज्वाली विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे गौ-अभ्यारण्य कांगड़ा/शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा जिला के शीतकालीन प्रवास के प्रथम चरण में उन्होंने जिला के तीन विधान सभा क्षेत्रों में 165 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। मुख्यमंत्री आज कांगड़ा जिला के इंदौरा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने इंदौरा विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए 65 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है। इसी प्रकार बैजनाथ और कांगड़ा विधान सभा क्षेत्रों…
शिमला। वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रदेश के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय, धर्मशाला में बतौर उप निदेशक तैनात अजय पाराशर ने आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को नूरपुर में अपनी हाल ही में प्रकाशित काव्य पुस्तक ‘‘कस्तूरी“ भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके अलावा अपनी दो अन्य पुस्तकें, जिनमें एड्स पीड़ितों की व्यथा को दर्शाता कहानी संग्रह ‘‘मैं जीना सिखाता हूॅं“ और काव्य संग्रह ‘‘मौन की अभिव्यक्ति’’ शामिल हैं, भी भेंट की। जय राम ठाकुर ने अजय पाराशर को उनकी नवीनतम पुस्तक के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से प्रदेश के साहित्य को और…
शिमला। राज्य पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी है कि संचार एवं तकनीकी सेवा निदेशालय में कांस्टेबल सीटीएस के पर्सनेलिटी टेस्ट 24 से 27 फरवरी, 2020 तक निर्धारित किए गए हैं। यह परीक्षा शिमला के निगम विहार में आईजी पुलिस के कार्यालय में प्रातः 9 बजे आरंभ होगी। इस संदर्भ में श्रेणीवार मेरिट सूची प्रदेश पुलिस विभाग की वैबसाईट पर अपलोड की गई है। उन्होंने कहा कि पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्रों, दस्तावेजों, डिप्लोमा आदि की मूल प्रतियों के साथ भर्ती बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है। उन्हें अपने…