Author: Himachal Varta

शिमला। आबकारी एवं कराधान मुख्यालय में आज वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) के अंतर्गत सेवाओं पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ हुई। यह कार्यशाल 18 और 19 फरवरी, 2020 को भी आयोजित की जाएगी। इन कार्यशालाओं में अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त और मुख्यालय के सहायक राज्य कर एवं आबकारी और बीबीएन बद्दी, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के अधिकारी भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण चार्टेड लेखाकार केशव आर गर्ग प्रदान कर रहे हैं जिनका जीएसटी को लेकर लंबा अनुभव है और विभिन्न स्थानों पर जीएसटी पर 250 से अधिक सत्र आयोजित किए…

Read More

शिमला। प्रदेश के आठ जिलों में आज जन मंच आयोजित किया गया जिनमें 1218 मांगें व शिकायतें प्राप्त र्हुइं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया। मंडी जिले में 16 फरवरी जबकि कांगड़ा जिले में 19 फरवरी को जन मंच आयोजित किए जाएंगे। आज के जन मंच से पूर्व प्रदेशभर में 157 जनमंच आयोजित कर 1330 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया गया है। इस अवधि में 46,801 शिकायतें व मांग पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 42,730 का समाधान किया जा चुका है। जनमंच के माध्यम से प्रदेश भर में आठ हजार परिवारों को बेटी है…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी द्वारा हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी की वार्षिक फ्रैश/रि-अपीयर के अलावा सी.टी.पी/अतिरिक्त विषय/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षाएं मार्च-2020 में होंगी। बोर्ड ने इन परीक्षाओं में प्रायोगिक परीक्षाओं बारे कुछ बातें स्पष्ट की हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी के भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रायोगिक विषयों की मार्च-2020 में लिखित परीक्षा 70 अंकों तथा प्रायोगिक परीक्षा 30 अंकों की होगी। उन्होंने आगे बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जो किसी भी प्रायोगिक विषय/विषयों की लिखित परीक्षा में फेल हैं तथा प्रायोगिक परीक्षा में…

Read More

शिमला। शिमला शहर के रिज पर टका बैंच में परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन को पुनः आरम्भ कर दिया गया है। इस स्टेशन को तीन वर्ष के अंतराल के उपरांत शुरू किया गया है, जिसने आज से कार्य करना आरंभ कर दिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस स्टेशन की स्थापना 1984 में की गई थी, लेकिन नगर निगम शिमला द्वारा किए गए जीर्णोद्धार के कार्यों के कारण इसे पहली मार्च 2017 से निष्क्रिय कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव और राज्य प्रदूषण नियन्त्रण…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज अंबाला कैंट बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया और उन्होंने बस अड्डे के अंदर बिना परमिट की प्राइवेट बसों के प्रवेश पर लगाम लगाने के लिए आरटीओ और रोडवेज के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने इस दौरान देरी से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे भविष्य में समय पर कार्यालय आकर रजिस्टर में नियमित तौर पर हाजिरी लगाएं। मंत्री ने ऐसे कर्मचारियों को आगे से समय पर दफ्तर आने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। उन्होंने कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं से भी बात की और…

Read More

नाहन। विकास खण्ड पांवटा के ग्राम पंचायत मिश्रवाला, पिपलीवाला व ग्राम पंचायत सैनवाला-मुबारकपुर तथा रामपुर-भारापुर में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से चूडेश्वर लोक नृत्य सांकृतिक दल के कलाकारों ने गीत व नुक्कड नाटक के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया। इस दल के कलाकारों द्वारा गीत संगीत से जहां एक ओर लोगों का मनोरजन किया गया वहीं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार करवाएं गए समुह गीत ़‘सबका सा़थ सबका विकास है़ मू़ल मं़त्र हमारा़, जाग उठा है अब हिमाचल सारा’ के माध्यम से उज्जवला योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन…

Read More

शिलाई व रेणुका क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त होंगे अध्यापक जनमंच में प्राप्त हुई 133 शिकायतें व मांगे नाहन। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अश्याडी में आज शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्धाज की अध्यक्षता   में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनमंच कार्यक्रम के दौरान 133 मांगें और समस्याएं लोगों द्वारा प्रस्तुत की गई जिनमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और मांगों को आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य दूरदराज क्षेत्र के लोगों…

Read More

नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की महत्वाकांक्षी पहल “श्रीनिवासा रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना” जिसके अंतर्गत 10वीं 11वीं और 12वीं कक्षा में श्रेष्ठ विद्यार्थि शिक्षा के अंतर्गत, प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप देने का कार्य प्रदेश सरकार ने शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल अतुल्य है जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस पहल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा इस पहल के अंतर्गत दसवीं तथा जमा दो के विद्यार्थियों को 8981…

Read More