Author: Himachal Varta

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा भविष्य में भी ऐसी फिल्मों के निर्माण पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी चंडीगढ़। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से गैंगस्टर सुखा काहलवां के जीवन और अपराधों पर आधारित फि़ल्म ‘शूटर ’ पर रोक लगाने के आदेश से कुछ घंटों बाद पंजाब पुलिस ने रविवार बाद दोपहर को निर्माता / प्रमोटर के.वी. सिंह ढिल्लों और अन्यों के विरुद्ध हिंसा, घृणित अपराध, गैंगस्टर कल्चर, नशा, फिरौती, लूट, धमकियों और ऐसे अन्य अपराधों को कथित तौर पर उत्साहित करने के दोष में केस दर्ज किया। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि एफ.आई.आर नंबर 3 तारीख़ 9/…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर में राज्य सहकारी दुग्ध उत्पाद फेडरेशन (मिल्कफेड) द्वारा निर्मित छैना खीर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने गाय के दूध के आधा किलो की पैकिंग का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मिल्कफेड के उपाध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा और प्रबन्ध निदेशक भूपेन्द्र कुमार अत्री भी उपस्थित थे।

Read More

शिमला। राज्य सरकार प्रदेश के समग्र व संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हिमाचल प्रदेश विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन सके। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में ‘ओक ओवर’ में मिलने आए प्रतिनिधिमण्डल से कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तिम चरण में चल रही निर्माण परियोजनाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार उचित धनराशि उपलब्ध करवा रही है ताकि इन परियोजना को शीघ्र पूरा किया जा सके।

Read More

पुलिस, सुधार, अग्निशमन, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदकों के विजेता सम्मानित शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में आयोजित ‘अलंकरण समारोह’ में पुलिस, सुधार सेवा, अग्निशमन सेवा तथा गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदकों के 58 विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान हम सब के लिए गौरव की बात है क्योंकि, उनकी उत्कृष्ट सेवाएं समाज के लिए उदहारण हैं और अन्यों को भी प्रेरणा देती हैं। उन्होंने…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग सीधे तौर पर जनसाधारण से जुड़ा हुआ है। विभाग पर प्रतिदिन प्रदेश के लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी है। इसलिए विभाग में बसों या कर्मचारियों की कमी के कारण प्रदेशवासियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। श्री मूलचन्द शर्मा आज यहां परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को विभाग के वाणिज्यिक और रेगुलेटरी विंग में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर अमरीका के राष्‍ट्रपति श्री डोनल्‍ड ट्रंप और प्रथम महिला श्रीमती मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी 2020 को भारत की राजकीय यात्रा पर आयेंगे। राष्‍ट्रपति श्री ट्रंप की यह भारत की पहली यात्रा होगी। इस दौरे के अवसर पर, राष्‍ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला नई दिल्‍ली तथा गुजरात के अहमदाबाद में कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे तथा भारतीय समाज के विभिन्‍न हिस्‍सों से बातचीत करेंगे। भारत और अमरीका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विश्‍वास, साझा मूल्‍यों, परस्‍पर सम्‍मान एवं समझदारी पर आधारित है, जो दोनों देशों के लोगों के बीच निकटता एवं मित्रता…

Read More

शिमला। 34वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2020 में रविवार को थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश द्वारा अनफोरगेटेबल हिमाचल थीम पर फैशन शो आयोजित किया गया। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची तथा हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यटन) विजय वर्धन ने इस मौके पर दीप प्रज्वलित किया। हिमाचल प्रदेश के परिधानों व वेश-भूषा के लिए प्रसिद्ध ड्रेस डिजाइनर रितु बेरी ने फैशन शो को प्रस्तुत किय। फैशन शो को देखने भारी संख्या में पर्यटक व लोग पहुंचे। रितु बेरी देश-विदेश में अनेक फैशन शो आयोजित कर चुकी हैं। फैशन शो के मौके पर…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं, ने आज यहां राजभवन से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री के सात वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन राज्य रेडक्राॅस द्वारा जिला रेडक्राॅस शाखाओं को भेजे गए हैं। इस अवसर पर राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेडक्राॅस संघ की सहायता के लिए राज्य के 12 जिलों में स्थित जिला रेडक्राॅस शाखाओं द्वारा आपदा राहत सामग्री प्रदान की जा रही है। इस सहायता सामग्री में प्रभावित परिवारों के लिए तिरपाल, बर्तन आदि…

Read More