Author: Himachal Varta

नाहन। जिला सिरमौर से सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती विधि मॉडल अवलोकन के लिए 78 किसान कुरूक्षेत्र के गुरूकुल में ज्ञानवर्धक यात्रा के लिए नाहन से आज रवाना हुए जिसे कृषि उप-निदेशक सिरमौर डॉ0 राजेश कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्हांेने बताया कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती विधि को समझने के लिए जिला सिरमौर के प्रत्येक विकासखण्ड के 13-13 प्राकृतिक खेती करने वाले किसान भाग ले रहे है और इनके साथ प्रत्येक विकास खण्ड के एक-एक सहायक तकनीकी प्रबंधक भी भाग ले रहे है।ं उन्होंने बताया कि गुरूकुल, कुरूक्षेत्र में प्रसिद्व सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती अपनाने वाला केन्द्र है।…

Read More

मुख्यमंत्री ने बैजनाथ के लिए जल शक्ति मंडल की घोषणा की शिमला। ‘नई राहें, नई मंजिले’ योजना के अंतर्गत एशिया विकास बैंक की सहायता से कांगड़क्ष जिले के बीड़-बिलिंग को पर्यटन की दृष्टि से साहसिक खेल स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने के लिए बैजनाथ में जल शक्ति मंडल भी खोला जाएगा। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के बैजनाथ में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के अपने एक दिन के दौरे के दौरान 50…

Read More

शिमला/सूरजकुंड। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हिमाचल प्रदेश ने 34वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में पर्यटन की विविधता से लाखों लोगों एवं पर्यटकों को आकर्षित किया है। थीम स्टेट के रूप में भागीदारी हिमाचल प्रदेश के लिए सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का मंच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक लाभदायक अवसर साबित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश की विभिन्न भौगोलिक स्थिति, विविधता भरी संस्कृति, लोक परम्पराएं, रीति-रिवाज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं। इसके अतिरिक्त बर्फ से ढकीं पहाड़ियां, सुन्दर घाटियां, झीलें, हरे-भरे जंगल, कल-कल बहती नदियां और झरने इत्यादि पर्यटकों के लिए प्रदेश में मुख्य आकर्षण हैं।…

Read More

शिमला। आबकारी एवं कराधान के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने आज यहां आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से तकनीकी सेवा एजेंसी के अंशदान के रूप में राज्य कोष के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 3,71,18,647 रुपये का एक चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय कोष में इस योगदान के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। आबकारी एवं कराधान आयुक्त डाॅ. अजय शर्मा, संयुक्त आयुक्त डाॅ. के.आर. सैजल, संयुक्त आयुक्त रोहित चैहान, संयुक्त आयुक्त आर.डी. जनार्था और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आपराधिक जाॅंच एक बहुमुखी चुनौती है और सफल अभियोजन के लिए सही जाॅंच आवश्यक है। वह आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस की ‘आपराधिक जाॅंच नियमावली’ और मोबाइल ऐप ‘अपराध मुक्त हिमाचल’ को जारी करते हुए संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जाॅंच के पश्चात् अपराधियों को सजा मिले तो लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा। कानून सुशासन का एक महत्वपूर्ण अंग है और पुलिस जाॅंच की सुशासन में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आपराधिक जाॅंच नियमावली अधिकारियों के ज्ञान और कौशल में वृद्धि करेगी, जिससे जाॅंच प्रक्रिया…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की डायरी-एवं-डायरेक्ट्री जारी की। विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि डायरी-एवं-डायरेक्ट्री से विश्वविद्यालय समुदाय, प्राध्यापकों, अधिकारियों, स्टाफ और छात्रों को बेहतर समन्वय बनाने में मदद मिलेगी। इसके माध्यम से आम लोगों को भी सूचना एवं दूरभाष नम्बर इत्यादि की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफैसर सिकन्दर कुमार ने राज्यपाल को टेबल कैलेण्डर भेंट किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Read More

में जिला में नहीं चल रहा जनगणना संबंधित कोई भी कार्य नाहन। जिला में गत दिनों से जनगणना के नाम पर ठगी की कई शिकायतें सामने आ रही है, जिसके तहत लोगों को सरकार द्वारा आयोजित जनगणना टीम का सदस्य बताकर लोगों से उनके आधार कार्ड का नम्बर व अन्य दस्तावेजों की जानकारी मांगी जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0परुथी ने दी। उन्हाेंने बताया कि जिला में वर्तमान समय में जनगणना से संबंधी कोई भी कार्य नहीं चल रहा है। यदि भविष्य में जनगणना से संबंधी कोई भी कार्य चले तो जनगणना के लिए आई टीम को…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वर्ष 2020 के कैलेंडर, डायरी और न्यूज लेटर जारी किया। इन प्रकाशनों के लिए मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय राज्य का एक प्रमुख संस्थान है और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सिकन्दर कुमार और विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Read More