Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»कर्फ्यू की सख्ती के साथ-साथ सामाजिक सांझ कायम करने में प्रशासन ने निभाई बेहतरीन भूमिका
    पंजाब

    कर्फ्यू की सख्ती के साथ-साथ सामाजिक सांझ कायम करने में प्रशासन ने निभाई बेहतरीन भूमिका

    By Himachal VartaApril 11, 2020
    Facebook WhatsApp
    • अस्वस्थ होने पर गांव हरदोखानपुर के व्यक्ति के स्वेच्छा से करवाया कोरोना टैस्ट, सैंपल नैगेटिव आने पर घर लौटा
    • डिप्टी कमिश्नर ने जागरुक व्यक्ति के प्रयास की सराहना की
    • एस.डी.एम. ने हरदोखानपुर जाकर लोगों को एक दूसरे का साथ देने का दिया संदेश

    होशियारपुर। जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से जहां सख्ती से कफ्र्यू लागू किया जा रहा है वहीं सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यह सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने की मिसाल तब सामने आई जब गांव हरदोखानपुर के एक व्यक्ति ने हैल्पलाइन 104 पर फोन कर कोरोना के लक्षण महसूस करने की जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से इस व्यक्ति को सिविल अस्पताल में लाया गया व सैंपल नैगेटिव आने पर गांव वापिस छोड़ दिया गया। उक्त व्यक्ति के साथ गांव में किसी तरह का भेदभाव न हो इस लिए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने स्वयं इस जागरुक व्यक्ति की सराहना की और उनके निर्देशों पर एस.डी.एम. होशियारपुर श्री अमित महाजन भी गांव पहुंचे। उन्होंने हरदोखानपुर के इस व्यक्ति को साथ लेकर गांव वासियों को एक संदेश दिया कि मौजूदा हालात में डिस्टेंस मेंटेन करते हुए एक दूसरे का साथ बहुत जरुरी है।
    एस.डी.एम. ने कहा कि इस व्यक्ति ने एक बेहतरीन पहल करते हुए स्वेच्छा से स्वास्थ्य विभाग को परिचित करवाया कि उसको कोरोना वायरस के लक्षण महसूस हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि इस व्यक्ति का सैंपल नैगेटिव आया है और इसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है फिर भी इस व्यक्ति की ओर से की गई यह पहलकदमी प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि वे उक्त व्यक्ति के गांव इस लिए गए ताकि लोगों में इसके प्रति कोई भेदभाव की भावना न हो क्योंकि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए एक अच्छा संदेश पहुंचाने के लिए उनकी इच्छा थी कि इस व्यक्ति को गले लगाया जाए लेकिन सामाजिक दूरी बरकरार रखने के निर्देशों का पालन करते हुए वे ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जागरुकता व सावधानी अपना कर ही कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करे। उन्होंने गांव वासियों को यह भी कहा कि कोरोना वायरस से पीडि़त व्यक्ति ठीक भी हो रहे हैं, इस लिए घबराने की जरुरत नहीं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.