Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»सिविल अस्पताल में लगाई आटो सैनेटाइजेशन मशीन
    चण्डीगढ़

    सिविल अस्पताल में लगाई आटो सैनेटाइजेशन मशीन

    By Himachal VartaApril 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    – जल्द ही लगाई जाएंगी अन्य मशीने: डिप्टी कमिश्नर
    – कहा, घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग किया जाए, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
    होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर सिविल अस्पताल होशियारपुर के इमरजेंसी वार्ड के बाहर आटो सैनेटाइजेशन मशीन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 16 फीट लंबी, 8 फीट ऊंची व 4 फीट चौड़ी यह मशीन किसी भी व्यक्ति की ओर से अंदर आते समय 15 सैकैंड बाद तुरंत स्टार्ट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मशीन (disinfectant tunnel) से रोगाणु मुक्त छिडक़ाव यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य मशीने भी लगाई जाएंगी।
    श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए हर व्यक्ति के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना जरुरी होगा। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान, गलियों, अस्पताल, कार्यालय, मार्किट आदि में जाते समय सूती कपड़े का मास्क या ट्रिपल लेयर मास्क पहनना जरुरी है। इसके अलावा किसी भी वाहन पर सफर कर रहा व्यक्ति व कार्यालय/ कार्य स्थान/ कारखाने आदि में काम करने वाला हर व्यक्ति भी यह मास्क जरुर पहनेगा। उन्होंने कहा कि घर में सूती कपड़े से तैयार किए मास्क को साबुन/ डिटरजेंट से अच्छी तरह धोकर दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि मास्क उपलब्ध नहीं है, तो रुमाल, दुपट्टे आदि का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने सख्त हिदायत करते हुए कहा कि यदि कोई हिदायत का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.