उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा: जिला मैजिस्ट्रेट
होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला मैजिस्ट्रेट-कम- डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19(कोरोना वायरस) को फैलने से रोकने के लिए लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कुल 287 मामले दर्ज किए गए हैं व 407 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जिला मैजिस्ट्रेट ने बताया कि इसके अलावा 106 वाहनों को भी जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने जिन नागरिकों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 14 दिनों की होम क्वारंटाइन किया हैं, वे लोग नियमों का उल्लंघन न करें, नहीं तो उनके खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाएगी।
श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि पुलिस की ओर से कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने लापरवाही अपनाते हुए कोरोना वायरस के फैलने के खतरे को बढ़ाया है, जिससे लोगों की जान का खतरा पैदा हो सकता है, इस लिए इनके विरुद्ध सख्ती से पेश आया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपनी, अपने परिवार व दूसरों की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का पालन किया जाए ताकि समाज को इस भयानक बीमारी से बचाया जा सके।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18