पावंटा साहिब। पुलिस थाना पावंटा साहिब की टीम बद्रीपुर के नजदीक मौजूद थी तो पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति कमल बंसल ने बद्रीपुर में lock down के दौरान अपनी दुकान खोल कर लोगों को समान बेच रहा है जिस पर पुलिस तुरन्त कमल बंसल की दुकान पर पहुंची जहां पर यह दुकानदार ग्राहको को समान बेचता हुआ रंगे हाथों पकड़ा गया तथा एक ग्राहक महेंद्र पाल निवासी बद्रीपुर के थैले को जब पुलिस ने चेक किया तो उसके थैले मे से सिगरेट, अर्चित तम्बाकू, गोल्डन, बीड़ी, दिलबाग, गोल्डन व ज़र्दा इत्यादि सामान बिल सहित ब्रामन्द किया तथा दुकान की तलाशी के दौरान कमल बंसल के कब्जे से 34 पेकिट अर्चित तम्बाकू, 16 पेकिट स्पिट तम्बाकू, ज़र्दा 25 पेकिट, जाफरानी ज़र्दा 15 पेकिट, दिलबाग 10 पेकिट व तम्बाकू 10 पेकिट बरामद किए उपरोक्त दोनों व्यक्ति Lockdown/ व Curfew के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाये गए । जिस पर कमल बंसल व महेंद्र पाल के विरुद्ध पर पुलिस थाना पावंटा साहिब में प्रतिबंधित तम्बाकू को बेचने व खरीदने पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Breakng
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
Friday, June 19