Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रदेश का वार्षिक मानक आवंटन वर्तमान 700 करोड़ रुपये से कम से कम 1000 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का मामला नाबार्ड से उठाया गया है। मुख्यमंत्री आज यहां नाबार्ड के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आवंटन में वृद्धि से राज्य को ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि संबंधी अधोसंरचना सृजित करने के साथ-साथ इन क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क में सुधार में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वीकृति की शक्तियां नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को मिलनी चाहिए ताकि ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि…

Read More

ऊना। ऊना जिला के उपायुक्त एवं माता चिंतपूर्णी मन्दिर न्यास के अध्यक्ष संदीप कुमार ने बुधवार शाम यहां न्यास की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का एक चैक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने माता चिंतपूर्णी के न्यायासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान जरूरतमंद लोगों की सहायता में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों का आह्वान किया कि मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान के लिए आगे आएं ताकि जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।

Read More

शिमला। आज नई दिल्ली में 10वीं भारतीय छात्र संसद के दौरान युवाओं को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा से ज्ञान का मार्ग प्रशस्त होता है। शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य अच्छा नागरिक बनना और व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत जीवन में सफलता अर्जित करना है। उन्होंने विज्ञान भवन नई दिल्ली में 20 से 23 फरवरी, 2020 तक आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सोशल मीडिया और प्रतिष्ठित व्यक्तियों का अनुकरण संबंधी विषय पर अपने सम्बोधन में कहा कि सोशल मीडिया के कनेक्टिविटी व…

Read More

शिमला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल की अध्यक्षता में आज यहां जिला सोलन की ग्राम पंचायत जाबली में बनने वाले संयुक्त कार्यालय भवन निर्माण के लिए विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। डा. राजीव सैजल ने बैठक में उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों को भवन निर्माण के संबंध में सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें और अपने कार्य करवाने के लिए लोगों को इधर-उधर न जाना पड़े, जिससे उनके समय व…

Read More

प्राधिकरण का उद्देष्य सभी वर्गो को निःषुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना नाहन। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर जिला में एक न्यायिक अधिकारी नियुक्त किया जाता है जो लोगों को निःशुल्क कानून संबंधी सहायता प्रदान करता है ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई व्यक्ति न्याय से वंचित न रह सके। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाहन श्री बसन्त वर्मा ने विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन में पच्छाद विकास खंड की ग्राम पंचायत डिलमन में दी। इस अवसर पर उन्होने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उददेश्य जरूरतमंद लोगों को कानूनी सलाह व मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान…

Read More

नाहन। जिला रोजगार अधिकारी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आगामी 24 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक कैम्पस इन्टरव्यू का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि चयनित उम्मीदवार को 12 हजार रूप्ये मासिक दिया जाएगा और उनका डियुटी टाईम प्रतिदिन आठ घंटे रहेगा तथा रहने, खाने और वर्दी की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थी को दो वर्ष उपरान्त नैशनल कांऊसिल ऑफ वोकशनल ट्रेनिंग(एनसीवीटी) भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आईटीआई मैकेनिकल ट्रेड डिप्लोमा भी प्रदान किया जाएगा। उन्होने बताया कि उक्त कैम्पस इन्टरव्यू मैसर्ज मारूती सुजुकी…

Read More

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के सराहा में नागरिक अभिनंदन समारोह में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, ज़िला अध्यक्ष विनय गुप्ता, चेयरमैन बलदेव भंडारी, बलदेव तोमर, विधायक रीना कश्यप एवं पांचो मंडलो के अध्यक्ष उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है हमारे कार्यकर्ता निरंतर कार्य करते हुए पार्टी को आगे लेजाने में सक्षम है और वह इसी कार्य में जुटे हुए है। उन्होंने कहा तभी हमारी पार्टी से एक सामान्य परिवार से निकलकर नरेन्द्र मोदी…

Read More

सिरमौर।    जिला सिरमौर के अर्न्तगत विकास खण्ड नाहन की पंचायत मातर गांव डाकरावाला के किसान नरोत्तम सिंह ने सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के तहत जीवामृत व घनजीवामृत विधि को अपनाकर कृषि की गुणवत्ता में अच्छी बढ़ोतरी के साथ-साथ मृदा की गुणवत्ता में सुधार कर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ किया है। नरोत्तम सिंह बताते है कि उन्होने प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण कृषि विभाग द्वारा कुफरी में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लिया था जिसमे किसानों को जीवामृत घोल, सुखा घनजीवामृत तथा बीजामृत इत्यादि बनाने की विधि तथा प्रयोग आने वाली सामग्री के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस…

Read More