Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»कोविड-19 जागरूकता अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल
    स्वास्थ्य

    कोविड-19 जागरूकता अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

    By Himachal VartaApril 16, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक कृतिका कुलेहरी ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर लाॅकडाउन के दौरान विभाग द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी।
    राज्यपाल ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कोविड-19 की स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर में बने मास्क तैयार करने के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि इन कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य करना चाहिए और लोगों के आवागमन की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग को स्वयं सहायता समूहों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने खाद्य नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य और पुलिस विभागों की सहायता से प्रवासी मजदूरों को राशन उपलब्ध करवाने को कहा।
    निदेशक, महिला एवं बाल विकास ने कहा कि एक्टिव केस फांइडिंग कैंपेन ड्यूटी के दौरान 3696 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कोविड-19 के संदिग्ध और सक्रिय मामलों के सर्वेक्षण के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्क, सेनेटाइजर, हैंड वाॅश, साबुन और ग्लबज सुरक्षा किट के लिए विभाग द्वारा एक हजार रुपये दिए गए हैं।
    राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.