Author: Himachal Varta

चंडीगढ। पंजाब सरकार ने लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक महत्व के विभिन्न चिकित्सा और जरूरी सेवाओं के मुद्दों के समय पर और तुरंत हल के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की एक श्रृंखला जारी की है। आज यहां यह खुलासा करते हुए कोविड-19 कंट्रोल रूम के स्टेट हेड राहुल तिवारी ने कहा कि किसी भी कानून और व्यवस्था से संबंधित समस्या या शिकायत दर्ज करने के लिए 112 और सभी चिकित्सा संबंधी जरूरतों के लिए 104 सहित समर्पित सुविधाएं एक ही उद्देश्य के साथ शुरू की गई हैं ताकि संकट के इस समय में लोगों को परामर्श प्रदान करने के साथ-साथ उनकी…

Read More

डिप्टी कमिश्नर ने प्रबंधों का जायजा लेने के लिए किया मंडी का दौरा कहा, 18 अप्रैल से कूपन सिस्टम से शुरु होगी गेहूं की खरीद किसानों की सुविधा के लिए कंट्रोल रुम स्थापित, किसानों की जरुरत मुताबिक जारी किए जाएंगे कूपन होशियारपुर। जिले में गेहूं की खरीद 18 अप्रैल से शुरु हो रही है, जिसके लिए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने प्रबंधों का जायजा लेने के लिए अनाज मंडी होशियारपुर का दौरा किया। इस मौके पर एस.एस श्री धर्मवीर सिंह, डी.एस.पी. श्री अमरनाथन व जिला मंडी अधिकारी श्री तेजिंदर सिंह के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे। श्रीमती…

Read More

संबंधित अधिसूचना जारी की जिनका नवीकरण कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नियत है जिससे कि अनुग्रह अवधि के दौरान निरंतर कवर और बाधारहित दावों का भुगतान सुनिश्चित हो सके नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने वैसे स्वास्थ्य एवं मोटर (थर्ड पार्टी) बीमाधारकों की कठिनाई दूर करने के लिए, जिनकी पॉलिसियां का नवीकरण कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नियत है, 15 मई तक प्रीमियम का भुगतान करने की अनुमति देने से संबंधित अधिसूचना जारी की। इससे अनुग्रह अवधि के दौरान निरंतर कवर और बाधारहित दावों का भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा। अधिसूचना में कहा गया है कि वैसे बीमाधारक, जिनकी स्वास्थ्य या मोटर वाहन (थर्ड…

Read More

इन कदमों से तरलता बढ़ेगी और ऋण आपूर्ति में सुधार होगा: प्रधानमंत्री नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आज की गई विभिन्‍न घोषणाओं की सराहना की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि इन कदमों से पूरी वित्‍तीय प्रणाली में तरलता (लिक्विडिटी) बढ़ेगी और ऋणों की आपूर्ति या उपलब्‍धता में सुधार होगा। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘आज @RBI द्वारा की गई घोषणाओं से तरलता में काफी वृद्धि होगी और ऋण आपूर्ति में सुधार होगा। इन कदमों से हमारे छोटे व्यवसायों, एमएसएमई, किसानों और गरीबों को मदद मिलेगी। इन कदमों के तहत डब्ल्यूएमए…

Read More

नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सब्जी मंडी में मौजूद थी तो 10.40 बजे सुबह एक व्यक्ति मुस्तक़ीम निवासी रहना, सहारनपुर यू०पी०, ने अपनी करियाना व नाई की दुकान खोल रखी थी पूछने पर जब दुकानदार मुस्तक़ीम से दुकान खोलने बारे पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया जो की लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोक्त मुस्तकीम के विरुद्ध पर पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Read More

नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना पुरुवाला मे एक व्यक्ति सुनील कुमार निवासी निहालगढ़ पाओंटा साहिब मे शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 15/04/20 को यह एक साथी धर्म पाल के साथ नारीवाला मे ठीकरी पेहरा दे रहे थे तो समय करीब 7.00 बजे दो मोटर साईकल स्वार विपरीत दिशा से आ कर एक दूसरे से टक्करा गए जिस कारण दोनों मोटर साईकल सवार सड़क पर गिर गए तथा चालक सहित एक पीछे बैठे अन्य व्यक्ति को भी चोटें आयी है पूछने पर एक चालक ने अपना नाम गुरदास निवासी खारा व दूसरे ने चालक ने अपना नाम अमरजीत निवासी राजबन…

Read More

नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान राजगढ़ बाज़ार मे मौजूद थी तो 10.10 बजे सुबह एक व्यक्ति राजेश निवासी राजगढ़ ने समय से पहले अपनी करियाना की दुकान खोल रखी थी पूछने पर जब दुकानदार राजेश से दुकान खोलने बारे पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया जोकि लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोकत राजेश के विरुद्ध पर पुलिस थाना राजगढ़ मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Read More

नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना राजगढ़ में मुन्नी लाल निवासी काटल तहसील राजगढ़ ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 15/04/20 को समय करीब 10.00 बजे दिन जब अपने खेतों में काम कर रहा था। तो इसके घर के सामने से ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जिस पर वह अपने घर की तरफ दौड़ा तो इसने देखा की उसकी बेटी मानवी उम्र 16 माह एक ट्रेक्टर के टायर के नीचे पड़ी पाई गई, जिसे इसने तुरन्त निकाल कर सोलन हस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। उसने कहा की इसकी बेटी की मौत राजेंदर सिंह…

Read More