Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»गेहूं की खरीद के पहले दिन 390 व दूसरे दिन 1380 ट्रालियों की जिले की मंडियों में होगी आमद
    पंजाब

    गेहूं की खरीद के पहले दिन 390 व दूसरे दिन 1380 ट्रालियों की जिले की मंडियों में होगी आमद

    By Himachal VartaApril 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    डिप्टी कमिश्नर ने प्रबंधों का जायजा लेने के लिए किया मंडी का दौरा
    कहा, 18 अप्रैल से कूपन सिस्टम से शुरु होगी गेहूं की खरीद
    किसानों की सुविधा के लिए कंट्रोल रुम स्थापित, किसानों की जरुरत मुताबिक जारी किए जाएंगे कूपन
    होशियारपुर। जिले में गेहूं की खरीद 18 अप्रैल से शुरु हो रही है, जिसके लिए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने प्रबंधों का जायजा लेने के लिए अनाज मंडी होशियारपुर का दौरा किया। इस मौके पर एस.एस श्री धर्मवीर सिंह, डी.एस.पी. श्री अमरनाथन व जिला मंडी अधिकारी श्री तेजिंदर सिंह के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि गेहूं की सुचारु ढंग से खरीद करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं व मंडियों में किसानों व मजदूरों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को खरीद के पहले दिन जिले की अलग-अलग मंडियों में 390 ट्रालियों के माध्यम से गेहूं की आमद होगी व 19 अप्रैल को 1380 ट्रालियों सहित कुल 1770 कूपन उक्त दो दिनों के लिए जनरेट किए जा चुके हंै। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद कूपन सिस्टम के माध्यम से होगी व मंडी बोर्ड की ओर से उक्त ट्रालियों के लिए कूपन जारी कर दिए गए हैं, जो आढ़तियों के माध्यम से पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने जिला मंडी अधिकारी को हिदायत करते हुए कहा कि निश्चित समय से पहले ही आढ़तियों के माध्यम से किसानों को कूपन पहुंचा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से मंडियों में लाए गेहूं को उसी दिन ही खरीद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग के अनुसार ही कूपन मुहैया करवाए जाएंगे, इस लिए किसानों की ओर से अपनी पैदावार अनुसार एक से अधिक कूपन बनवाए जा सकते हैं। उन्होंने किसानों को मंडियों में असल कूपन को ही साथ लाने की अपील करते हुए कहा कि कूपन की फोटो कापी अपने साथ न लाई जाए व बिना कूपन के मंडियों में एंट्री नहीं होगी। उन्होंने साथ ही जहां आढ़तियों को निर्देश दिए कि कूपन देने के दौरान छोटे किसानों को पहल दी जाए वहीं बड़े किसानों को भी अपील की कि छोटे किसानों को अधिक से अधिक प्राथमिकता दी जाए।
    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए जहां मंडियों की गिनती बढ़ाकर 84 की गई है, वहीं जिला कंट्रोल रुम भी स्थापित कर दिया गया है, जो पूरा सप्ताह 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर संपर्क कर सकते हैं।
    श्रीमती अपनीत रियात ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर एक ट्राली के साथ केवल एक ही व्यक्ति साथ जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सुचारु खरीद प्रबंधों के अलावा कोविड-19 संबंधी हिदायतों का पूरा पालन यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से मंडियों में जहां रेगुलर स्वास्थ्य जांच की जाएगी, वहीं जिला पुलिस व वालंटियरों की ओर से सामाजिक दूरी रखने के अलावा कफ्र्यू संबंधी जारी आदेशों का पालन यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में मास्क व सैनेटाइजर के अलावा रोगाणु मुक्त छिडक़ाव का भी प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडियों में यह छिडक़ाव दिन में दो बार करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई, लाइट व अस्थायी शौचालय के अलावा मार्किंग की जा चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.