शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कोरोना महामारी के कारण युक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थी जिनमें हिमाचली विद्यार्थी भी शामिल हैं, का कुशल क्षेम जाना।
प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है और मंत्रालय निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहा है।
युक्रेन सरकार ने 24 अप्रैल तक लाॅकडाउन लगाया है। युक्रेन के वित्त मंत्री ने वहां फंसे सभी भारतीय विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया है। विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त युक्रेन में भारतीय दूतावास भी इन भारतीय विद्यार्थियों के निरंतर संपर्क में है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29