Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»राज्यपाल ने की तकनीकी विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा
    शिमला

    राज्यपाल ने की तकनीकी विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा

    By Himachal VartaAugust 14, 2019
    Facebook WhatsApp

    विश्वविद्यालय स्तर पर और सुधार के लिए कुलपति को दिए दिशा-निर्देश
    शिमला।
    राज्यपाल कलराज मिश्र ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि उनके अन्तर्गत चल रहे महाविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें जिससे महाविद्यालय स्तर पर सही आकलन किया जा सके।
    राज्यपाल ने आज राजभवन में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर के कुलपति एस.पी. बंसल से बैठक के दौरान यह दिशा-निर्देश दिए। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपने कार्यों के और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए।
    उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अन्तर्गत करीब 43 कॉलेज कार्य कर रहे हैं जबकि इनमें करीब 29 पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों में कौशल विकास के लिए अधिक पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए भी सुझाव दिया ताकि वह स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें और औद्योगिक क्षेत्र की मांग के अनुरूप रोजगार के अच्छे अवसर उन्हें मिल सकें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम के अन्तर्गत ‘एस्पायर’ योजना के तहत ‘इन्क्युबेशन सेंटर’ स्थापित किए जाने चाहिए ताकि ‘स्टार्टअप इण्डिया’ अभियान को और गति मिल सके।
    कलराज मिश्र ने निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय को यहां से निकलने वाले विद्यार्थियों को डिग्रियां व मार्क शीट समय पर उपलब्ध करवाने तथा बच्चों की संख्या को बढ़ाने के प्रति गंभीरता से प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों व अन्य अंधोसंरचना विकास से संबंध मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
    कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों और गत एक वर्ष के दौरान विभिन्न उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही द्रूही में विश्वविद्यालय का प्रशासनिक ब्लॉक स्थापित किया जा रहा है जो जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.