Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चौगान में कल उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित-डॉ0 परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    चौगान में कल उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित-डॉ0 परूथी

    By Himachal VartaAugust 14, 2019
    Facebook WhatsApp

    मार्च पास्ट, थीम परेड़ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें आकर्षण का केन्द्र
    डा. राजीव सैजल करेंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता
    नाहन।
    उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आरके परूथी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 73वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 15 अगस्त को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल करेंगें।
    उन्होंनें बताया कि 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आरंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होने बताया कि परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काऊट एंड गाईड तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा नाहन शहर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके स्वतंत्रता संग्राम व मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले रंणबांकुरों को श्रद्धांजलि देगें।
    उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्कूली छात्राओं तथा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, स्टैप्को संस्था द्वारा पंचवटी वाटिका, नेहरू युवा केन्द्र के स्वंय सेवीयों द्वारा योगा, नर्सिग कॉलेज नाहन की छात्राओं द्वारा नशा निवारण तथा राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा जल शक्ति अभियान पर आधारित थीम परेड लोगो के आर्कषण का मुख्य केन्द्र होगें।
    उन्होने बताया कि कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, राजकीय नर्सिग कॉलेज, डाईट, एवीएन, डीएवी स्कूल के बच्चों तथा मन्थन युवा मण्डल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
    उन्होने बताया कि इस वर्ष चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 42 विभूतियों जिनमें नायक गुलजार मोहम्मद, एनएसजी कमाडों विवेक ठाकुर, प्रतिनिधि बालासुन्दरी गौशाला नाहन, गोकुल धाम गौशाला टोकियों, दुग्धलेश्वर गौ सेवा संस्थान बेहराल, पांवटा गौ सदन, एसीसी केडिट काजल, नायक दिनेश कुमार, आयुर्वेद फार्मासिस्ट विरेन्द्र सिंह, विद्युत विभाग के फॉरमेन जगमोहन सिंह, यूसूफ अली, बाबू राम, एचआरटीसी चालक प्रेमदास, बस कन्डकटर ईश्वर चन्द, प्रवक्ता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोया सुदेश तोमर, आंगनबाडी कार्यकर्ता नीशू, कमला देवी, अनुराधा, सिपाही यातायात नियन्त्रण हंसराज, राजीव, बलबीर, किशोर, विक्रम, सुखवीर, कुलदीप, चमन लाल, विशाल शर्मा, ललित, संजय, विशाल अर्जुन, अजय, नरेन्द्र, राजेश, रविन्द्र सिंह, कुमारी प्रिंयका, किशन कुमार, कामेश्वर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के बेलदार भूप सिंह, वीर बहादुर, वन विभाग के फोरेस्ट गार्ड नायब सिंह तथा महिला वन एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति अंबोया को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.