Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्य सचिव ने दिया सभी जिलों में जल शक्ति अभियान आरम्भ करने पर बल
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्य सचिव ने दिया सभी जिलों में जल शक्ति अभियान आरम्भ करने पर बल

    By Himachal VartaAugust 14, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने राज्य सरकार के सभी विभागों से जल संरक्षण के लिए वर्षा जल संग्रहण, गांवों में तालाबों एवं टैंकों के रख-रखाव की दिशा में कार्य करने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिलों में जल शक्ति अभियान आरम्भ करने की आवश्यकता है ताकि सही मायनों में जल संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
    मुख्य सचिव आज यहां जल स्त्रोत प्रबन्धन के लिए योजना विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जल संरक्षण से सम्बन्धित जल स्त्रोतों व भू-जल के नवीनीकरण, सहभागी सिंचाई पद्धति डिमांड साईड प्रबंधन, जलापूर्ति व स्वच्छता, वर्षा जल संग्रहण आदि विषयों पर गहन चर्चा की गई।
    उन्होंने वर्षा जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राज्य स्तर पर जल के महत्त्व को समझते हुए सभी विभागों को जल के प्रयोग में अधिक दक्षता लाने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने जल संरक्षण के लिए पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले वैज्ञानिक तथा अन्य जानकारी का प्रयोग करने का सुझाव दिया।
    बैठक में जल शक्ति अभियान के संयोजन और इसे चलाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति के गठन, जिला स्तर पर कार्य योजना बनाने पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा वर्षा जल संग्रहण के माध्यम से संग्रहित जल के प्रयोग के लिए वर्षा जल संग्रहण नीति में बदलाव करने पर भी चर्चा की गई।
    मुख्य सचिव ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीम की तरह कार्य करने के निर्देश दिए।
    प्रधान सचिव (योजना) प्रबोध सक्सेना ने मुख्य अतिथि एवं अन्य का स्वागत किया।
    बैठक में ‘वाटर स्ट्रैस्ड’ जिलों सिरमौर, सोलन, ऊना और कांगड़ा के उपायुक्तों एवं अतिरिक्त उपायुक्तों ने भी वर्षा जल संरक्षण पर किए गए कार्यों से सम्बन्धित प्रस्तुतियां दी। उन्होंने अपने जिलों में आ रही विभिन्न जल संरक्षण सम्बन्धी समस्याओं का भी विवरण दिया।
    बैठक में सचिव सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य डा.आर.एन.बत्ता, सचिव प्रशासनिक सुधार डा.पूर्णिमा चौहान, निदेशक ऊर्जा मानसी सहाय ठाकुर, केन्द्रीय जल आयोग एवं गैर-सरकारी संगठन ‘साथी’ के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.