Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को दिए स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को दिए स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश

    By Himachal VartaAugust 18, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्य के विभिन्न भागों में पिछले 24 घण्टों में भारी वर्षा के कारण 18 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए कही।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले दो दिनों से भारी वर्षा होने के कारण जगह-जगह पर भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और पेड़ों के गिरने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि अकेले शिमला जिले में ही 8 लोगों की मृत्यु की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि चम्बा, कुल्लू, सिरमौर और सोलन जिले में दो-दो व्यक्तियों ने अपनी जान गवाई है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर तथा लाहौल-स्पीति जिले में पिछले 24 घण्टों से हो रही भारी वर्षा के कारण एक-एक व्यक्ति ने अपनी जान गवाई है।
    जय राम ठाकुर ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों को स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने तथा स्थानीय व पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों से नदियों से दूर रहने का आग्रह किया क्योंकि फ्लैश फ्लड और भारी वर्षा के कारण पानी का स्तर बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि इस वर्षा ऋतु के दौरान राज्य को लगभग 490 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गत दिवस और आज सुबह असामयिक बर्फबारी के कारण जिला लाहौल-स्पीति में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सभी महत्वपूर्ण सड़कों को समयबद्ध तरीके से मुरम्मत करवाना सुनिश्चित करेगी ताकि प्रदेश के लोगों विशेषकर बागवानों को उनकी फसलों को बाजार तक पहुंचाने में असुविधा न हो।
    जय राम ठाकुर ने सभी उपायुक्तों को उनके जिलों के सभी शैक्षणिक संस्थानों को स्थिति के अनुसार समय पर बंद करवाने के निर्देश दिए, जिससे विद्यार्थियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.