चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, सचिवालयों और केन्द्रीय सदन के अलावा पुलिस मुख्यालयों के बाहर पार्किंगों को निशाना बना कर वहां खड़े वाहनों से बैटरी चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर 3 थाना पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अब तक 7 केस सुलझाते हुए चोरीशुदा बैटरियां बरामद की। एसएचओ नीरज सरना की अगुआई में पुलिस टीम ने रॉक गार्डन के नजदीक नाका लगा कर आरोपी सुशील कुमार (30) को काबू किया। वह स्कूटर पर सवार था और एक चोरी की हुई बैटरी वाहन पर रखी हुई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुशील से पूछताछ के दौरान अब तक 30 बैटरियां बरामद की गई हैं। वह खरड़ के एक अहाते पर काम करता है। सुशील अपने एक बेटे और पत्नी के साथ रह रहा है और ड्रग्स के इंजेक्शन भी लेता है।
जोमैटो का बैग रखता था पास ः पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने पास जोमैटो का एक बैग रखता था और बैटरी इसी बैग में लेकर चलता था। ज्यादातर वह बुलेट मोटरसाइकिलों को अपना निशाना बनाता था। वह उसी वाहन से सटा कर अपनी बाइक खड़ी करता और महज 3 मिनट में बाइक से बैटरी चोरी कर ले लेता था। आरोपी ये बैटरियां अपनी मंडी में खड़े होने वाले वेंडरों को सप्लाई करता। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18