नाहन। श्रम एंव रोजगार विभाग द्वारा 01 सितम्बर, 2019 को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कफोटा, तहसील कमरऊ जिला सिरमौर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजि क्षेत्र की 19 कंपनीयों के 650 से ज्यादा विभिन्न पद भरे जाऐगें इसमें मुख्य तौर पर सन फार्मा, मैनकाइड फार्मा, तिरूपति, ब्लू स्टार, लिब्रटी शूज, फार्मा फोर्स इत्यादि बडी कम्पनीयां शामिल होगीं।
उन्होने बताया कि रोजगार मेले में सभी प्रकार के आवेदक जो शैक्षणिक व तकनीकी शिक्षा की पात्रता रखते है वह इस मेले में भाग ले सकते है। जिसमे ंपांचवी पास से लेकर स्नातक, बी-टेक, एम-टेक, कॉमर्स, आईटीआई, पॉली टेक्नीक, के पात्र व्यक्ति भाग ले सकते है। उन्होने बताया कि सभी पात्र मूल प्रमाण पत्र अपने साथ अवश्य लेकर आये। रोजगार मेले से सम्बन्धित जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बरः- 01702-222274 पर सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
- कोटड़ी व्यास की बेटियां हैंडबॉल में बनी सिरमौर चैंपियन
- माय भारत सिरमौर की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
- आदेश जारी
- सराहां में तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, चालक की मौत
Sunday, September 27