Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पिछले 5 साल में की जनता की सेवा
    हरियाणा

    सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पिछले 5 साल में की जनता की सेवा

    By Himachal VartaAugust 22, 2019
    Facebook WhatsApp

    चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के दौरान राज्य सरकार ने नेक नीयत के साथ काम करते हुए पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता से प्रदेश की जनता का पैसा जनता पर ही खर्च किया है। उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों में खेतों के 2, 3 व 4 करम के रास्तों को खड़ंजों से पक्का करवाया जाएगा जिसके लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने यह घोषणा गत सायं जिला कैथल के विभिन्न स्थानों पर जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने जिला करनाल और कुरुक्षेत्र के विभिन्न गांवों का भी दौरा किया।
    श्री मनोहर लाल ने ढांडवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक की तर्ज पर समूचे हरियाणा में रहने वाले हर वर्ग के लोगों को समान विकास के अवसर प्रदान किए हैं और योग्यता के आधार पर नौकरियां देकर जनता की आर्थिक बदहाली को दूर करने का काम किया है। उज्ज्वला योजना से हर घर में गैस सिलैंडर पहुंचा है और म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत गांव बिजली से जगमग हुए हैं। उन्होंने कहा कि ढांड को खंड का दर्जा दिया गया है तथा यहां की उप-तहसील के नवनिर्मित भवन का भी आज लोकार्पण किया गया है। यहां सडक़ों का जाल बिछाया गया है और खेतों में जाने वाले रास्तों को पक्का किए जाने का भी प्रावधान किया गया है।
    मुख्यमंत्री ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जिला कैथल के अंतिम गांव कौल में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में सबका साथ- सबका विकास के लक्ष्य को सामने रखकर काम किया है। प्रदेश में महिला थाने बनाए गए हैं जिससे प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित और सशक्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के विभिन्न गांवों में 24 घण्टे बिजली देने का काम किया है।
    श्री मनोहर लाल ने इस दौरान जिला कैथल के गाँव फरल व कौल, करनाल के गाँव कारसा, निगदु व पस्ताना तथा कुरुक्षेत्र के गाँव अथिर, दयालपुर, किरमिच, एनआईटी आदि क्षेत्रों के लोगों को भी सम्बोधित किया।
    इस अवसर पर कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद श्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता राज्य मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री अमरेंद्र सिंह, मीडिया सलाहकार श्री अमित आर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.