जीरकपुर। जीरकपुर के छतबीड़ चिड़ियाघर में अब शेर की दहाड़ सुनाई देगी क्योंकि गत दिवस चिड़ियाघर में एक शेर, एक शेरनी व एक बाघिन पहुंच गए हैं। अब चिड़ियाघर में शेर अक्षत और शेरनी दृष्टि सफेद बाघिन गौरी की दहाड़ सुनने को मिलेगी। छतबीड़ जू का वन्य प्राणी विंग इनके आदान प्रदान की औपचारिकताओं को पूरा करने की दिशा में 2018 से ही लगा हुआ था। नर व मादा शेर का जोड़ा गुजरात से लाने के लिए बकायदा वन्य प्राणी विंग के पशु चिकित्सकों की टीम ने गुजरात में जाकर वहां के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। सीएम ने जोड़ा सौंपने के लिए प्रमाण पत्र भी दिया था। दोनों चिड़ियाघरों के डायरेक्टरो में आपसी सहमति और औपचारिकताओं को वन्य प्राणी विंग की ओर से पूरा कर इन नए प्राणियों को लेने के लिए 16 अगस्त को छतबीड़ चिड़ियाघर से एसवीओ जू डॉक्टर आशीष, रेंज अफसर हरपाल सिंह व जू कीपर्स की एक टीम राजकोट चिड़ियाघर पहुंची थी, जहां जानवरों की चिकित्सा जांच कर 17 तारीख को वहां से राजस्थान व हरियाणा से होते हुए आज छतबीड़ चिड़ियाघर में पहुंच गए।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17