Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»विनी महाजन द्वारा सरकारी विभागों का संचार सामथ्र्य बढ़ाने पर जोर
    पंजाब

    विनी महाजन द्वारा सरकारी विभागों का संचार सामथ्र्य बढ़ाने पर जोर

    By Himachal VartaAugust 22, 2019
    Facebook WhatsApp

    विश्व बैंक के नुमायंदों के साथ गोल-मेज़ कान्फ्ऱेंस के दौरान कम्यूनिकेशन संचार सैल कायम करने का दिया सुझाव
    चंडीगढ़।
    विश्व बैंक की संचार टीम के साथ आज यहाँ पंजाब भवन में ‘डिवैल्पमेंट कम्यूनिकेशन’ पर गोल-मेज़ कान्फ्ऱेंस के दौरान उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनी महाजन ने सरकारी विभागों के संचार सामथ्र्य में विस्तार करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और प्रोजेक्टों की सफलता लोगों के मन में उनके प्रति बनने वाली धारणा पर निर्भर करती है। इसलिए संचार की मज़बूती से ही लोगों की धारणा को बदला जा सकता है जिससे वह योजनाओं का लाभ ले सकें।
    सूचना के प्रसार के लिए सोशल मीडिया के उचित प्रयोग पर ज़ोर देते हुए विनी महाजन ने सुझाव दिया कि सभी विभागों के संचार सामथ्र्य को और मज़बूत करने के लिए प्रशासनिक सुधार और सूचना प्रौद्यौगिकी विभाग की तकनीकी मदद से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में एक कम्यूनिकेशन डिवैल्पमेंट सैल कायम किया जाये।
    इससे पहले विश्व बैंक की संचार टीम के श्री सुदीप मजूमदार और श्रीमती सोना ठाकुर द्वारा कई प्रोजैक्ट पेश किये गए, जिनको अच्छी संचार रणनीति के कारण लोगों का भारी समर्थन मिला था। राज्य के विकास में संचार की बड़ी भूमिका बारे बताते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि प्रचार मुहिम शुरू करने से पहले संचार की ज़रूरत और उसके उद्देश्य बारे सर्वेक्षण कर लेना चाहिए। विश्व बैंक के नुमायंदों ने ऐसे संचार सर्वेक्षण के लिए हर संभव तकनीकी सहयोग देने का भरोसा दिया।
    सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव श्री गुरकिरत किरपाल सिंह ने बताया कि विभाग ग़ैर-परंपरागत मीडिया के उभार और सूचना के संचार में भूमिका संबंधी अवगत है। उन्होंने बताया कि संचार सम्बन्धी चुनौतियों से निपटने के लिए सोशल मीडिया माहिरों की सेवाएं लेने बारे एक प्रोजैक्ट पर काम किया जा रहा है और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के संचार हुनर को निखारने के लिए प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है और भविष्य में माँग और ज़रूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा।
    इस कान्फ्ऱेंस के दौरान विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव और डायरैक्टर उपस्थित थे, जिनमें राज़ी पी. श्रीवास्तव, श्री आर.के. वर्मा, जसप्रीत तलवाड़, श्री कृष्ण कुमार, अनिन्दिता मित्रा, तनु कश्यप, श्री डी.एस. मांगट, श्री नवजोत पाल सिंह रंधावा, श्री मोहेन्दर पाल, श्री पुनीत गोयल और श्री एन.के. शर्मा उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.