चंडीगढ़। हरियाणा में 23 व 24 अगस्त को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न 4 आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें 8 से 12 वर्ष, 12 से 15 वर्ष, 15 से 19 वर्ष तथा 19 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए विभिन्न योगासन सुनिश्चित किए गए हैं। इस वर्ग के प्रतिभागियों के लिए शीर्षपादागुष्ठïा आसन, पश्चिमोत्तान आसन, धनुर्रासन, अर्धमत्सेन्द्रासन तथा सर्वांगासन अनिवार्य आसन होंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 8 से 12 वर्ष, 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए उत्थि एकपादसिकंदासन या द्विपादसिकंदासन, पादागुष्ठï-धनुर्रासन या डिम्बासन, पूर्णाभुजंगासन या पूर्ण उष्टरासन, सुप्तगर्भासन या योग निंद्रासन होंगे। इसी प्रकार 15 से 19 वर्ष तथा 19 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए दंडायमान जानुसिरासन या नटराजासन, द्विपादसिकंदासन या ओंकारासन, विभक्त पश्चिमोत्तान आसन या हनुमानासन तथा वृचिक या पूर्ण सल्भासन होंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए सभी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर हाल में किए जाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे तथा ये प्रतिभागी राज्य स्तर पर भाग ले सकेंगे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2