Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने निवेश आकर्षित करने के लिए ठोस मीडिया प्लान पर बल दिया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने निवेश आकर्षित करने के लिए ठोस मीडिया प्लान पर बल दिया

    By Himachal VartaAugust 23, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में अपेक्षित औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए यह आवश्यक है कि मीडिया प्लान लक्ष्य एवं क्षेत्र पर आधारित हो। वह आज यहां राईजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के संदर्भ में स्क्वेयर मीडिया लिमिटेड की ओर से मीडिया प्लान पर एक प्रस्तुतिकरण की अध्यक्षता कर रहे थे।
    उन्होंने कहा कि मीडिया प्लान का उद्देश्य प्रदेश में उपलब्ध व्याप्त निवेश क्षमता को निवेशकों के सम्मुख प्रस्तुत करना है, जिसके लिए यह आवश्यक है कि मीडिया का समुचित उपयोग किया जाए। इसके माध्यम से प्रदेश की उपलब्धियों और गतिशील शासन को भी दर्शाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया अभियान का केन्द्र भारतीय एवं वैश्विक निवेशक समुदाय, प्रभावशाली व्यक्ति और आम आदमी होना चाहिए।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि मीडिया प्लान के मुख्य बिंदु व आठ क्षेत्र होने चाहिए जिन्हें प्रदेश सरकार ने निवेश आकर्षित करने के लिए निर्धारित किया है, इनमें एग्री-बिजनेस, उत्पादन एवं फार्मा, पर्यटन एवं आतिथ्य, हाइड्रो एवं नवीकरणीय ऊर्जा, वैलनेस एवं स्वास्थ्य देखभाल, आवास निर्माण व शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा एवं कौशल विकास शामिल हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अग्रसक्रिय शासन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को देश में विकास के एक उदाहरण के रूप में उभारने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में अतिरिक्त ऊर्जा है और यहां ऊर्जा दर भी न्यूनतम है। इसके अलावा व्यापार में सुगमता के मामले में भी यह राज्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरी भारत व प्रमुख व्यावसायिक केन्द्रों के साथ राज्य की क्नेक्टिविटी बहुत अच्छी है। राज्य में भूमि बैंक व शांत माहौल की सुविधा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक वृद्धि की क्षमता मौजूद है।
    उन्होंने कहा कि प्रिंट व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के अधिकाधिक उपयोग पर बल देने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब और इन्सटाग्राम जैसे सोशल मीडिया का भी भरपूर इस्तेमाल आवश्यक है ताकि प्रदेश में निवेश की क्षमता को प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मीडिया प्लान एक मल्टी मीडिया अभियान के रूप में होनी चाहिए, जिसमें होर्डिंग्स, समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं, टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया का समायोजन हो।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान औद्योगिक क्षेत्रों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि निवेशकों के विश्वास को बढ़ाया जा सके। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परम्पराओं को प्रदर्शित करने पर भी जोर दिया।
    अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी का कहना था कि मीडिया प्लान के माध्यम से स्पष्ट और क्षेत्र आधारित संदेश देना आवश्यक है।
    अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना, निदेशक पर्यटन युनूस खान, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा, विशेष सचिव उद्योग आबिद हुसैन, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस ब्रसकोन और स्क्वेयर मीडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.