Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    • चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, May 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल को पोषण अभियान के अंतर्गत मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल को पोषण अभियान के अंतर्गत मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    By Himachal VartaAugust 23, 2019
    Facebook WhatsApp

    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास विभाग को बधाई दी
    शिमला।
    हिमाचल प्रदेश को पोषण अभियान के अंतर्गत तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार पोषण अभियान के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य, जिला, खण्ड और आंगनवाड़ी केन्द्रों को प्रदान किए गए।
    प्रदेश के लिए इन पुरस्कारों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने प्राप्त किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक कृतिका कुलहारी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित थे।
    हिमाचल प्रदेश को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया था, जिनमें कन्वर्जेंस एवं कम्युनिटी मोबिलाईजेशन, आईसीडीएस-सीएएस और पोषण अभियान के अंतर्गत कुल प्रदर्शन शामिल थे। प्रदेश को इन पुरस्कारों के अंतर्गत 2.25 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है।
    प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मण्डी और किन्नौर जिला के कल्पा को कन्वर्जेंस पुरस्कार, शिमला शहरी खण्ड को पोषण अभियान के अंतर्गत खण्ड स्तरीय लीडरशिप एवं कन्वर्जेंस पुरस्कार जबकि इस अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार सोलन को मिला है। सोलन जिला को मिले पुरस्कार को उपायुक्त के.सी. चमन ने प्राप्त किया।
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल विकास को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तत्परता के साथ पोषण अभियान को क्रियान्वित कर रही है ताकि एक स्वस्थ एवं मजबूत राष्ट्र के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने भी इस शानदार उपलब्धि के लिए विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान‌ मंदिर में डा बिंदल‌‌ द्वारा यज्ञ का आयोजन
    • आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
    • आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
    • केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
    • मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.