Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»550वां प्रकाश उत्सव पर शिमला में होगा राज्य स्तरीय समारोहः मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    550वां प्रकाश उत्सव पर शिमला में होगा राज्य स्तरीय समारोहः मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaAugust 23, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। 550वां प्रकाश उत्सव (गुरू नानक देव जयंती) शिमला में राज्य स्तरीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसको मैगा इवेन्ट बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
    यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां 550वें प्रकाश उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। प्रकाश उत्सव 28-29 सितम्बर को शिमला में आयोजित होगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश उत्सव विभिन्न धर्मों के लोगों के लिए एक पवित्र त्यौहार है जो गुरू नानक देव जी और उनके उपदेशों का सम्मान करते हैं। गुरू नानक देव जी दुनिया के सबसे गतिशील धर्म के संस्थापक थे। उन्होंने कहा कि विश्व भर में विभिन्न धर्मां के लोग 550वे प्रकाश उत्सव को मनाएंगे जिससे जिससे इस पर्व की महत्ता अधिक बढ़ जाती है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रकाश उत्सव प्रभात फेरी के साथ आरम्भ होगा। प्रभात फेरी गुरूद्वारा बस स्टैंड से शुरू होकर रिज पर संपन्न होगी। शहर के सभी महत्वपूर्ण भवनों को सजाया जाएगा और सरकार शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि गेयटी थियेटर में गुरू नानक देव जी की शिक्षाओं और उनके जीवन पर एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, स्कूली बच्चों की निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित करने के अतिरिक्त सेना, पुलिस और गृह रक्षकों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर लाइट और साउंड सिस्टम शो आयोजित करने का भी प्रयास किया जाएगा।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष केन्द्र सरकार ने गुरू नानक जी की 550वीं जयंती को भव्य तरीके से मनाने और उनके वैश्विक भाईचारे और शांति का संदेश प्रचारित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार एसजीपीसी, शिमला को इस उत्सव के सुचारू आयोजन के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
    भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की निदेशक कुमुद सिंह ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
    एसजीपीसी, शिमला के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने प्रकाश उत्सव को भव्य रूप में आयोजित करने के लिए गहन रुचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद रामस्वरूप शर्मा एवं किशन कपूर, सैनिक कल्याण बोर्ड के चैयरमेन एवं प्रबंध निदेशक कुशाल ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन और एसजीपीसी, शिमला के सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.