मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास विभाग को बधाई दी
शिमला। हिमाचल प्रदेश को पोषण अभियान के अंतर्गत तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार पोषण अभियान के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य, जिला, खण्ड और आंगनवाड़ी केन्द्रों को प्रदान किए गए।
प्रदेश के लिए इन पुरस्कारों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने प्राप्त किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक कृतिका कुलहारी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया था, जिनमें कन्वर्जेंस एवं कम्युनिटी मोबिलाईजेशन, आईसीडीएस-सीएएस और पोषण अभियान के अंतर्गत कुल प्रदर्शन शामिल थे। प्रदेश को इन पुरस्कारों के अंतर्गत 2.25 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है।
प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मण्डी और किन्नौर जिला के कल्पा को कन्वर्जेंस पुरस्कार, शिमला शहरी खण्ड को पोषण अभियान के अंतर्गत खण्ड स्तरीय लीडरशिप एवं कन्वर्जेंस पुरस्कार जबकि इस अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार सोलन को मिला है। सोलन जिला को मिले पुरस्कार को उपायुक्त के.सी. चमन ने प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल विकास को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तत्परता के साथ पोषण अभियान को क्रियान्वित कर रही है ताकि एक स्वस्थ एवं मजबूत राष्ट्र के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने भी इस शानदार उपलब्धि के लिए विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2