चंडीगढ़। चंडीगढ़ के धनास स्थित लेक में आज सुबह एक 50 वर्षीय महिला अचानक गिर गई। जिसे वहां टहल रहे 2 युवकों ने डूबते देखकर सुरक्षित लेक से बाहर निकाल लिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत स्थिर बताई गई। पुलिस ने महिला के अचानक लेक में गिरने के मामले को आत्महत्या की कोशिश से जोड़ कर जांच की। महिला की पहचान सेक्टर 52 की रहने वाली स्वर्णा के रूप में हुई। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे लेक पर दो युवक राकेश राणा और हेम ठाकुर टहल रहे थे। इस बीच उनकी नजर पानी में डूब रही स्वर्णा पर पड़ी। राकेश तैरना जानता था तो वह तुरंत पानी में कूद गया और लेक में खडे़ एक पेड़ के सहारे महिला की बाजू पकड़ कर उसे बाहर खींचने में कामयाब हो गया। जबकि हेम ठाकुर ने पुलिस कंट्रोल रूम में इस घटना की जानकारी दी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि महिला मानसिक रोगी है और उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18