Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल द्वारा भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर बल
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल द्वारा भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर बल

    By Himachal VartaAugust 26, 2019
    Facebook WhatsApp

    लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने की राज्यपाल से भेंट
    शिमला।
    राज्यपाल कलराज मिश्र ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल डी.वी.एस. राणा के साथ आज यहां राजभवन में आयोजित बैठक में भर्ती प्रक्रिया में हर स्तर पर तेजी लाने कली आवश्यकता पर बल दिया ताकि निर्धारित समयावधि में खाली पदों को भरा जा सके।
    राज्यपाल ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न पद सृजित किए जा रहे हैं, जिन्हें आयोग के माध्यम से भरने की प्रक्रिया में तेजी लाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रशासनिक सेवा व संबद्ध सेवाओं की चयन प्रक्रिया की समयावधि भी छह माह से ज्यादा न हो और इस अवधि में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।
    उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता को अपनाया है और भविष्य में भी इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि आयोग की विश्वसनीयता बरकरार रहे।
    इस अवसर पर, अध्यक्ष ने राज्यपाल को आयोग द्वारा उठाए गए विभिन्न नए कदमों की जानकारी दी।
    ‘जेल-टू-जॉब’ अभियान ः पुलिस महानिदेशक (जेल) सुमेश गोयल ने भी आज राज्यपाल से भेंट की और उन्हें विभाग द्वारा ‘जेल-टू-जॉब’ संबंधित अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कैदियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं।
    राज्यपाल ने कारागार विभाग द्वारा नव प्रोत्साहन के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए पुलिस महानिदेशक (जेल) को कैदियों के स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर महिला कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें अच्छा वातावरण मिल सके।
    नशामुक्ति अभियान में जुड़ने का आह्वानः एक अन्य भेंट में, राज्यपाल ने डॉ. नागेश ठाकुर की अध्यक्षता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के एक शिष्टमण्डल को नशामुक्ति के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है, जिसके खिलाफ छात्र संगठनों को आगे आना चाहिए और समाज में जागरूकता लाने के लिए कार्य करना चाहिए।
    बाद में, हिमाचल प्रदेश भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री रविन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में अन्य सदस्यों ने भी राज्यपाल से भेंट की।
    कलराज मिश्र ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य में पयर्टन को और बढ़ावा देने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में साहसिक, सांस्कृतिक, बागवानी, धार्मिक इत्यादि पर्यटन गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य को प्रकृति ने अपार सौंदर्य प्रदान किया है, जिसका पर्यटन के रूप में लाभ लिया जाना चाहिए ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने प्रकोष्ठ से इस बारे में एक विज़न टॉक्युमेंट तैयार कर उन्हें प्रस्तुत करने के लिए कहा।
    पर्यटन प्रकोष्ठ के सदस्य प्रेम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.