चण्डीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश में बसों के किराये में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। प्रदेश में वर्ष 2016 से अभी तक साधारण बसों का किराया 85 पैसे प्रति किलोमीटर ही है, जिसे बढ़ाया नहीं गया है।
श्री पंवार ने स्पष्ट किया कि पड़ौसी राज्य पंजाब द्वारा 19 अगस्त, 2019 को अधिसूचना जारी कर उनके क्षेत्र में संचालित होने वाली साधारण बसों का किराया 5 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है, जो अब 109 पैसे प्रति किलोमीटर से बढक़र 114 पैसे प्रति किलोमीटर हो गया है।
उन्होंने बताया कि किसी भी राज्य के मार्ग से होकर जाने वाली बसों पर उस राज्य द्वारा लागू बस किराया ही वसूल किया जाता है, चाहे बस किसी भी राज्य की हो। अत: नियमानुसार पंजाब राज्य द्वारा बढ़ाए गये बसों के किराये का असर केवल पंजाब क्षेत्र से होकर जाने वाली बसों पर ही पड़ेगा और जो बसें हरियाणा के क्षेत्र में ही संचालित होंगी, उन पर इस बढ़ोतरी का कोई असर नहीं होगा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19