पिंजौर। कालका-पिंजौर पुराने नेशनल हाईवे पर कालका से लेकर पिंजौर खेड़ा मंदिर तक दुकानदारों और शोरूम मालिकों द्वारा अपना सामान दुकानों से बाहर सड़क किनारे तक लगाकर रखा हुआ है, जिससे न केवल सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है बल्कि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कई वर्ष पूर्व ये अतिक्रमण हटाए थे, उसके बाद फिर से दुकानदारों ने पानी की टंकियां, फर्नीचर, गमले, पाइप, गाड़ियों के टायर आदि अन्य सामान सरकारी जगह पर 20 से 50 फुट दूर तक रखकर बेचना शुरू कर दिया था लेकिन प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। यही नहीं पिंजौर-कालका मेन रोड, नालागढ़ रोड, रेलवे रोड पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2