जीरकपुर। रविवार देर रात पुलिस ने यहां शहर के कई डिस्को क्लबों में छापेमारी की। रात 12 बजे के बाद हाई साउंड पर डीजे चलाने और शराब परोसने वाले डिस्को संचालकों पर कार्रवाई की गयी। इनमें हूप हाईवे, जंकयार्ड, अलमास, पिट ब्रियु व हिप्नोटिक्स डिस्को क्लब शामिल हैं। ढकोली पुलिस ने पंचकूला सड़क पर स्थित हिप्नोटिक्स क्लब के संचालकों के खिलाफ रात 12 बजे के बाद ऊंची आवाज में गाना बजाने पर जीरकपुर वासी अशोक, दीपक शर्मा, अनुपम व हैप्पी बराड़ के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया जबकि एक फरार है। एएसआई पवन कुमार ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात 12 बजे इस बारे सूचना मिली थी। बात दें कि पुलिस के आने से पहले ही डिस्को संचालकों को सूचना मिल चुकी थी और उन्होंने लड़के-लड़कियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया था। पुलिस ने चेक किया लेकिन सभी डिस्को थेक बंद मिले। वहीं केस दर्ज होने के बाद हिप्नोटिक्स क्लब के बाहर सन्नाटा छाया रहा।
Breakng
- वन सम्पदा को बचाने के लिए वन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है
- भाजपा युवा मोर्चा ने पांवटा में बुलाई बैठक।
- सिरमौर में 4200 कर्मचारी 589 पोलिंग बूथों पर करवाएंगे सफल मतदान
- इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से किडनी ट्रांसप्लांट नहीं हो रहे है।
- नाहन के कुछ क्षेत्रों में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद
- गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्सदनीय गतिविधियों का आयोजन
Friday, March 29