Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»30 नवंबर तक संपन्न होगी सातवीं आर्थिक गणना- उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    30 नवंबर तक संपन्न होगी सातवीं आर्थिक गणना- उपायुक्त

    By Himachal VartaAugust 27, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने कहा कि जिले में सातवीं आर्थिक गणना का कार्य 30 नवंबर 2019 तक संपन्न किया जाएगा। जिला समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस गणना कार्यक्रम को भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले में हो रही विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से संबंधित विवरण व आंकड़ों को लोकमित्र केंद्रों द्वारा नियुक्त किए गए प्रगणकों के माध्यम से एक निर्धारित प्रारूप में एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रारूप मोबाइल ऐप पर आधारित है और प्रगणक घर- घर जाकर सर्वेक्षण के माध्यम से जानकारी को एकत्रित करेंगे।
    उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे इस आर्थिक गणना में अपना पूरा सहयोग दें। उन्होंने आर्थिक गणना कार्य के निष्पादन में कार्यरत जिला समन्वयक को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी उपमंडलों के एसडीएम व संबंधित अन्य विभागों से भी बैठक तय करवाएं ताकि आर्थिक गणना का यह कार्य सफलतापूर्वक जिले में संपन्न किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस आर्थिक गणना से प्राप्त आंकड़ों को आर्थिक गतिविधियों में लगे लोगों के जीवन स्तर को और सुधारने की दिशा में कारगर नीतियां बनाने में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों द्वारा दी गई जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। आर्थिक गणना कार्य निष्पादन के जिला समन्वयक ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि किसान और बागवान द्वारा अपनी जमीन पर स्वयं किए जा रहे कृषि और बागवानी इत्यादि के व्यवसाय के अलावा कामगारों द्वारा प्राप्त की जा रही दिहाड़ी को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक गणना के कार्य में शामिल प्रगणकों को बाकायदा पहचान पत्र भी जारी किया गया है। उपायुक्त ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे इस आर्थिक गणना में अपना पूरा समर्थन देने के अलावा प्रगणकों को अपेक्षित जानकारी उपलब्ध करवाने की दिशा में आगे आएं ताकि भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए आर्थिक गणना के इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जा सके। उपायुक्त ने प्रदेश के संख्यिकी विभाग को भी निर्देश दिए कि आर्थिक गणना के इस कार्य में तत्परता के साथ पूरा समन्वय स्थापित करें। बाद में उपायुक्त ने आर्थिक गणना के इस कार्य का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि सिरमौर जिले के सभी उप मंडलों में आर्थिक गणना का कार्य जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.