नाहन। नेहरु युवा केन्द्र नाहन के सौजन्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाऐ गये स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप बैठक की अघ्यक्षता उपायुक्त सिरमौर डा0 आर के परुथी ने करते हुए जिला सिरमौर में नेहरु युवा केन्द्र नाहन द्वारा किये गये सभी कार्यो की समीक्षा की।
उन्होने इस अवसर पर युवाओं को अधिक से अधिक स्वच्छता सम्बन्धी गतिविधियो से जुडने का आहवाहन किया। इस कार्यक्रम के तहत उपायुक्त सिरमौर ने विभिन्न प्रतिभागियों जिसमें विमल कुमार नवजीवन संस्था, पच्छाद को प्रथम व दीपक, मंथन समूह नाहन को द्वितीय तथा प्रियंाशू, समूह डिग्री कॉलेज सराहां को तृतीय स्थान पाने पर पुरस्कृत किया।
नेहरु युवा केन्द्र नाहन के जिला युवा समन्वयक कायफा अंदलीब ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत युवाओं ने 50 घण्टे स्वच्छता सम्बन्धी गतिविधियों जैसे की स्वच्छता जागरुकता अभियान, नुक्क्ड नाटक, पॉलिथीन एकत्रीकरण तथा उचित निपटान, कम्पोस्ट पिट का निर्माण, जलस्त्रोतों की सफाई एवं रख रखाव जैसे कार्य किए।
इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुशील शर्मा, एन.सी.सी अधिकारी सूबेदार राम दत्त व एन.एस.एस. प्रभारी संस्कृत कॉलेज आचार्य सुरेश शर्मा तथा नेहरू युवाा केन्द्र के कर्मचारी उपस्थित थे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Tuesday, September 1