Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सड़कों के किनारे भूस्खलन को रोकने के लिए भू संरक्षण विंग बनाए विशेष कार्य योजना -उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    सड़कों के किनारे भूस्खलन को रोकने के लिए भू संरक्षण विंग बनाए विशेष कार्य योजना -उपायुक्त

    By Himachal VartaAugust 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। उपायुक्त डॉ आरके परुथी ने कृषि विभाग के भू संरक्षण विंग को उपायुक्त कार्यालय में हुई बैठक के दौरान हिदायत देते हुए कहा कि जिले में सड़कों के किनारे भूस्खलन को रोकने की दिशा में कारगर कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिले के नेशनल हाईवे पर इस तरह की किन्हीं दो संवेदनशील जगहों को चिन्हित करके वहां हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए जल्द कार्य योजना तैयार की जाए।
    उन्होंने कहा कि भूस्खलन के लिए संवेदनशील जगहों को मात्र रिटेनिंग वॉल इत्यादि लगाकर ही नहीं रोका जा सकता है बल्कि इस दिशा में दीर्घकालिक योजना के तहत भू स्खलन वाले पूरे हिस्से में मिट्टी को मजबूत पकड़ देने वाले घास अथवा पौधों को रोपित किया जाना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक मिट्टी के ऊपर मजबूत पकड़ नहीं रहेगी तब तक भूस्खलन को प्रभावी तरीके से नहीं रोका जा सकेगा।
    उन्होंने कहा कि रिटेनिंग वॉल भी तभी मुफीद साबित होंगी जब उसके ऊपर के संवेदनशील हिस्से पर मौजूद मिट्टी पर गहरी जड़ों वाली घास और पौधों की परत नहीं रहेगी। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को कहा कि विभाग वैज्ञानिक तरीके से विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर एक कार्य योजना तैयार करे और उसे प्रथम चरण में चिन्हित किन्हीं दो जगह पर कार्यान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य योजना की व्यावहारिकता और उपयोगिता के मद्देनजर आवश्यक धनराशि भी जिला प्रशासन द्वारा मुहैया की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि पायलट आधार पर कार्यान्वित कार्य योजना के अपेक्षित परिणामों के बाद इसे जिले के दायरे से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के अलावा अन्य संपर्क सड़कों के लिए भी शुरू किया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.