सिरमौर जिले में भी होंगे कार्यक्रम
नाहन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को नई दिल्ली से फिट इंडिया मूवमेंट की लॉन्चिंग करेंगे। इस मौके पर जिला सिरमौर में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के प्रबंधों की समीक्षा बैठक करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि बचत भवन में सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर शपथ भी दिलाएंगे।
उन्होंने कहा कि खेल एवं युवा सेवाएं विभाग भी चंबा ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन करेगा जिसमें बैनर भी प्रदर्शित किए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जिले के सभी विकास खंडों में भी फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए और शपथ ग्रहण की जाए ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस मूवमेंट को अपेक्षित परिणाम मिल सके और मूवमेंट को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। बैठक में सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2