Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शहरी विकास मंत्री की राज्यपाल से मुलाकात
    हिमाचल प्रदेश

    शहरी विकास मंत्री की राज्यपाल से मुलाकात

    By Himachal VartaAugust 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा
    शिमला।
    शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी ने आज राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचारपूर्ण भेंट थी। इस अवसर पर, राज्यपाल ने श्रीमती चैधरी से शिमला और धर्मशाला स्मार्ट सिटी के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया तथा कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास को सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
    एक अन्य भेंट में, सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट आॅफ हिमालयन बायोरसोर्स टेक्नोलाॅजी, पालमपुर, कांगड़ा के निदेशक डाॅ. संजय कुमार ने राज्यपाल को संस्थान की कार्य प्रणाली को लेकर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने संस्थान को निर्देश दिए कि उनके द्वारा किए जा रहे अनुसंधान का सीधा लाभ किसानों को मिलना चाहिए जिसके लिए उन्हें लोगों को जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्पादन क्षमता को विकसित कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हींग व केसर की खेती के उत्पादन के लिए प्रयास किए जाने चाहिए ताकि ‘स्टार्ट-अप’ जैसे प्रायजनों से जोड़कर लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जैव-संसाधनों और आधुनिक जैव-विज्ञान के विभिन्न उन्नत अनुसंधान के पहलुओें पर कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने मोरिंगा तथा स्टीविया उत्पाद को बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एरोमा मिशन को और गति प्रदान कर किसानों को फायदा दिया जा सकता है, जिसके लिए संस्थान महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
    राज्यपाल ने प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर अन्य उत्पाद तैयार करने पर संस्थान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, जिसमें ज़िक व आयरन की मात्रा अधिक है, जिसे आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों व गर्भवती महिलाओं के उपयोग में लाया जा सकता है।
    बाद में, राज्यपाल ने बीबीएन औद्योगिक संघ, सोलन के अध्यक्ष संजय खुराना के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमण्डल से भी मुलाकात की। बैठक के दौरान, राज्यपाल ने प्रदेश में औद्योगिक विकास की दिशा में संघ के योगदान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मध्यम एवं लघु उद्योगो के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें अवसर बढ़ाने चाहिए। उन्होंने सामाजिक पहलुओं पर भी संघ के योगदान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को सड़क, बिजली व पानी जैसी आवश्यकताओं की पूर्ण पूर्ति के प्रयासरत है।
    हिमुडा के उपाध्यक्ष परवीन शर्मा ने भी आज यहां राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.