Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड व यातायात पर 18 चलान काटे,18 हजार जुर्माना वसूला
    • पांवटा साहिब जामनिवाला स्कूल के मैदान में 5 मई को होंगे ट्रायल
    • मामचद ग़ोयल एंड संस लाइमस्टोन माइन व‌ अन्य द्वारा पांवटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
    • 20 मई की हड़ताल मेहनतकशों के अधिकारों के लिए सबसे बड़ी कार्रवाई होगी : आशीष
    • प्रदेश का एक सरकारी विभाग मुख्यालय सिरमौर में किया जाए
    • मुख्यमंत्री की मर्यादाहीन टिप्पणियाँ कांग्रेस की बौखलाहट का परिणाम – निजी पारिवारिक आयोजन को राजनीति से जोड़ना ओछी मानसिकता का परिचायक : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, May 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की

    By Himachal VartaAugust 29, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में वरिष्ठ नेताओं ने वरिष्ठ नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए
    शिमला।
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली बहुत जानकार कानूनविद, दूरदर्शी राजनेता, अनुभवी सांसद, योग्य प्रशासक और एक महान व्यक्तित्व के इंसान थे। वह आज यहां अरुण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित ‘श्रदांजलि’ समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जेटली ने केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के अपने कार्यकाल के दौरान देश के लोगों के हित में अनेक एतिहासिक एवं साहसिक निर्णय लिए जिनमें आधार कार्ड का अन्य सेवाओं के लिए विस्तार, लक्षित उपयोगकर्ताओं तक सब्सिडी को तर्कसंगत बनाना, माल और सेवा कर (जीएसटी) पर सहमति बनाना, विमुद्रीकरण, 32.43 बिलियन बैंक पुनःपूंजीकरण योजना आदि शामिल हैं। देश को एकीकृत कर व्यवस्था के अंतर्गत लाने के लिए वह भारत में सबसे महत्वपूर्ण टैक्स सुधार लेकर आए।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि अरुण जेटली भारतीय जनता पार्टी के एक वफादार कार्यकर्ता थे जिन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की। श्री जेटली एकमात्र ऐसे मंत्री थे, जिन्हें पहले मोदी मंत्रिमंडल में वित्त और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान कई सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक एक राजनेता के रूप में, अरुण जेटली एक प्रभावशाली वक्ता थे और कई वर्षों तक राज्यसभा में भाजपा के प्रमुख वक्ता के रूप में कार्य किया। श्री जेटली एक दरियादिल इंसान और एक महान आत्मा थे जो गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सदैव तैयार रहते थे।
    उन्होंने कहा कि श्री जेटली का अक्सर हिमाचल प्रदेश में आना होता था, चाहे वह भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में हो या देश के प्रमुख वकील के रूप में। उन्हें राज्य की विकासात्मक आकांक्षाओं और जरूरतों के प्रति सहानुभूति थी। श्री जेटली अपनी अवधारणा और दृष्टिकोण को लेकर स्पष्ट थे और उनके अच्छे व्यवहार के कारण उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गाें में लोकप्रियता हासिल की।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री जेटली के साथ बिताए कुछ व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा किया।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि श्री जेटली एक बहु-प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के मालिक थे, जिन्होंने विभिन्न पदों को संभालते हुए राष्ट्र के प्रति अपार योगदान दिया। उन्होंने भी श्री जेटली के साथ कुछ पुरानी यादों को साझा किया।
    आरएसएस के संघ संचालक डाॅ. वीर सिंह रांगड़ा ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए अरुण जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने श्री जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रसिद्ध वकील, एक विचारक और अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे।
    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने श्री जेटली को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अरुण जेटली न केवल एक महान नेता थे बल्कि एक प्रख्यात अधिवक्ता और संचालक भी थे।
    प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसदों, विधायकों, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. नागेश ठाकुर, महाधिवक्ता अशोक शर्मा और कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी इस अवसर पर अरुण जेटली को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड व यातायात पर 18 चलान काटे,18 हजार जुर्माना वसूला
    • पांवटा साहिब जामनिवाला स्कूल के मैदान में 5 मई को होंगे ट्रायल
    • मामचद ग़ोयल एंड संस लाइमस्टोन माइन व‌ अन्य द्वारा पांवटा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
    • 20 मई की हड़ताल मेहनतकशों के अधिकारों के लिए सबसे बड़ी कार्रवाई होगी : आशीष
    • प्रदेश का एक सरकारी विभाग मुख्यालय सिरमौर में किया जाए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.