Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»ओम प्रकाश धनखड़ की प्रदेश में दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने तथा पशुधन नस्ल सुधार के विजन को आगे बढ़ाने पर बल
    हरियाणा

    ओम प्रकाश धनखड़ की प्रदेश में दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने तथा पशुधन नस्ल सुधार के विजन को आगे बढ़ाने पर बल

    By Himachal VartaAugust 30, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के पशुपालन एवं डेरी मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ की प्रदेश में दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने तथा पशुधन नस्ल सुधार के विजन को आगे बढ़ाते हुए विभाग ने ‘हर पशु का ध्यान’ मोबाइल एप तैयार किया है। इसके अलावा, इस एप पर विभाग की 52 सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।
    श्री धनखड़ ने आज यहां हरियाणा निवास में एक कार्यक्रम में इस एप को लांच किया। उन्होंने कहा पशुओं की नस्ल सुधार के लिए उनका पंजीकरण एवं प्रमाणीकरण करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। उन्होंने बताया कि अच्छी नस्ल के सांड व भैंसे उपलब्ध हों इस और ध्यान दिया जा रहा है। श्री धनखड़ ने बताया कि दूध को बढ़ाने के लिए चार मुख्य बिंदूओं पर फोकस किया जाएगा, जिनमें अनुवांशिकी, अच्छा पशु चारा, पशु घरों का नियंत्रित वातावरण तथा नवीनतम तकनीक से गर्भाधान शामिल हैं।
    एक प्रश्न के उत्तर में श्री धनखड़ ने बताया कि पशु पंजीकरण खरणा सुधार की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इससे पशुओं की वंशावली तैयार हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर पशु बीमित हो इस दिशा में भी पशुपालकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने पशुओं का बीमा करवाएं। उन्होंने बताया कि 100 रुपये के प्रीमियम से तीन वर्ष तक पशु का बीमा कवर किया जाता है। उन्होंने बताया कि 10 लाख पशुओं के बीमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और अब तक 1.25 लाख पशुओं का बीमा किया जा चुका है।
    एक प्रश्न के उत्तर में श्री धनखड़ ने हरियाणा गौ-सेवा आयोग के माध्यम से बेसहारा पशुओं की टैगिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने गौ-सेवा आयोग का बजट 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 46 करोड़ रुपये किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय 518 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिनमें लगभग 4 लाख पशु हैं। उन्होंने गौशालाओं को पशुचारा उगाने के लिए पंचायत की जमीन मात्र 7100 रुपये के सालाना पट्टेे पर दी जाती है। अगर गौशाला उसी गांव की जमीन में स्थित है तो उस जमीन को 5100 रुपये के सालाना पट्टेे पर दिया जाता है। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेरी मंत्री विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ० सुनील गुलाटी, महानिदेशक श्री हरदीप सिंह के अलावा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.