शिमला।1 सितंबर से लागू होगी धारा 144
अवैध कब्जा धारक स्वयं कब्जा हटा लें तो और भी बेहतर लोग शांति बनाए रखें और प्रशासन का करें सहयोग- उपायुक्त
नाहन, 31अगस्त- उच्च न्यायालय की आदेश पर अमल करते हुए जिला प्रशासन सोमवार 2 सितंबर से फिर नाहन नगर परिषद के दायरे में आने वाले अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को शुरू करेगा। उपायुक्त एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ आरके परुथी ने कहा कि टास्क फोर्स द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई 2 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे शांति बनाए रखें और उच्च न्यायालय के आदेश के कार्यान्वयन में प्रशासन का सहयोग करें। अवैध कब्जा धारक यदि स्वयं अपने कब्जों को हटा ले तो और भी बेहतर रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिहाज से 1 सितंबर से नगर परिषद की परीधि में धारा 144 लागू हो जाएगी। शस्त्र धारकों के लाइसेंस शुदा शस्त्र भी संबंधित पुलिस थाने में जमा करवाने अनिवार्य होंगे।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि नगर परिषद परिधि में 142 ऐसे कब्जों को हटाया जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा भवन मालिकों द्वारा प्रस्तुत भवनों के 60 नक्शे नगर परिषद कार्यालय को प्राप्त हुए हैं जिन पर स्वीकृति को लेकर नियमानुसार प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17