पंचकूला। उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से यहां आकर बसे हुए लोगों की छठ माता के लिये पक्के घाट की मांग पूरी होने जा रही है। विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता गुप्ता के अनुसार सेक्टर 21 में छठ पूजा के लिए पक्के घाट का उद्घाटन एक सितंबर को सुबह दस बजे किया जायेगा। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। श्री गुप्ता ने आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कई सालों से पूर्वांचल वासियों की मांग रही थी कि उन्हें छठ माता की पूजा के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों के द्वारा सवा तीन करोड़ की लागत से लगभग एक एकड़ में यह घाट बनकर तैयार हुआ है। मार्च 2018 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पूजा घाट पर तीन प्लेटफार्म बनाए गए हैं साथ ही पुरुषों और महिलाओं के लिये तीन-तीन शौचालयों और चार-चार चेंजिंग रूम भी बनाए गए है। पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक, मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग भी मौजूद थे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17